फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: अमेरिका राजदूत एरिक गार्सेटी ने शाहरुख खान से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें

Wed, 17 May 2023 12:25 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गार्सेटी इससे पहले अहमदाबाद में साबरमती आश्रम पहुंचे थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इस दौरान उन्हें  आश्रम में 'चरखा' चलाते भी देखा गया था।
विज्ञापन
एरिक गार्सेटी, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने मंगलवार को शाहरुख खान से मुंबई में उनके आवास मन्नत में मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के अलावा दुनियाभर में पड़े बॉलीवुड के प्रभाव पर भी चर्चा की। 

यह भी पढ़ें-  Aishwarya Rajesh: 'श्रीवल्ली का किरदार मुझे सूट करता', 'पुष्पा' में रश्मिका के अभिनय पर ऐश्वर्या ने उठाए सवाल!
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

इस बात की जानकारी गार्सेटी ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "क्या यह मेरे बॉलीवुड डेब्यू का समय है? सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ उनके आवास मन्नत में शानदार बातचीत हुई, मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के बारे में और जानने और दुनियाभर में हॉलीवुड और बॉलीवुड के विशाल सांस्कृतिक प्रभाव पर चर्चा की।"

यह भी पढ़ें- Cannes 2023: 'कान 2023' में बजेगा भारतीय फिल्मों का डंका, लिस्ट में अनुराग कश्यप की कैनेडी भी शामिल
साबरमती आश्रम भी गए थे गार्सेटी 

बता दें कि गार्सेटी इससे पहले अहमदाबाद में साबरमती आश्रम पहुंचे थे, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इस दौरान उन्हें  आश्रम में 'चरखा' चलाते भी देखा गया था। बता दें कि शाहरुख खान के घर मन्नत में अक्सर विदेशी मेहमान उनसे मिलने पहुंचते रहते हैं। वहीं, किंग खान भी मेहमाननवाजी में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

यह भी पढ़ें- Major: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की 'मेजर' की जमकर तारीफ, अदिवि शेष ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
विज्ञापन

इन फिल्मों में नजर आएंगे शाहरुख

वर्क फ्रंट की बात करें तो पठान के बाद शाहरुख जल्द ही जवान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर तमिल डायरेक्टर एटली कर रहे हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में किंग खान ने इस फिल्म की छोटी सी झलक सोशल मीडिया पर साझा करते हुए जानकारी दी थी कि जवान सात सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा शाहरुख राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में भी काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर आएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें