उर्वशी रौतेला, ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बीते दिनों हुए सड़क हादसे के बाद इलाज के लिए ऋषभ पंत को हाल ही में मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में लाया गया है। कमाल की बात यह है कि गुरुवार को उर्वशी रौतेला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर इस हॉस्पिटल की तस्वीर साझा की है। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि अभिनेत्री ऋषभ से मिलने और उनका हाल चाल जानने के लिए हॉस्पिटल पहुंची थीं। हालांकि, उर्वशी ने इस पोस्ट पर कोई कैप्शन नहीं लिखा है, लेकिन फिर भी सभी को लग रहा है कि ऋषभ के मुंबई पहुंचते ही अभिनेत्री उनसे मिलने से अपने आपको रोक नहीं सकी। अब सच क्या है यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल इस बात की चर्चा तेज हो गई है।

ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला को ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद से ही ट्रोल किया जा रहा है। अभिनेत्री के हर पोस्ट पर नेटिजन्स निशाना साधते हैं और तरह-तरह के कमेंट्स करते हैं। उर्वशी के साथ ही पिछले दिनों उनकी मां मीरा रौतेला को भी ऋषभ पंत की सलामती की दुआ करने के लिए ट्रोल किया गया था। हालांकि, बीते दिन मीरा रौतेला ने एक क्रिप्टिक नोट के जरिए नेटिजन्स को मुंहतोड़ जवाब दिया था।
उर्वशी रौतेला, ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें, 30 दिसंबर को दिल्ली से घर जाते वक्त ऋषभ पंत की गाड़ी का भयानक एक्सीडेंट हुआ था, जिसे बाद उनका इलाज देहरादून के मैक्स में चल रहा था। लेकिन बुधवार को ऋषभ पंत को उनकी सर्जरी के लिए देहरादून से मुंबई लाया गया। बीसीसीआई ने बयान जारी करते हुए बताया है कि, 'ऋषभ को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में भर्ती कराया जाएगा और वह डॉ दिनशॉ पारदीवाला, प्रमुख - खेल चिकित्सा केंद्र और निदेशक - आर्थोस्कोपी और कंधे की सेवा, अस्पताल में उन्हें देख रहे हैं। ऋषभ की सर्जरी की जाएगी और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनके ठीक होने और रिहैबिलिटेशन के दौरान लिगामेंट टियर के लिए बाद की प्रक्रियाओं पर नजर रखेगी।'