फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया भट्ट संग Cannes से उर्वशी ने साझा की सेल्फी, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

Sun, 25 May 2025 02:34 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उर्वशी रौतेला ने आलिया भट्ट के साथ एक सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो फैंस ने मजेदार और अजब-गजब किस्म के रिएक्शन दिए। उर्वशी पिछले दिनों कान फेस्टिवल में मौजूद थी और उनके लुक भी इस इवेंट से चर्चा में आए थे। 

विज्ञापन
उर्वशी रौतेला और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी रौतेला अपने लुक्स, अलग तरह की ड्रेसेस के कारण चर्चा में रहीं। यह इवेंट अब खत्म हो चुका है लेकिन उर्वशी के ऊपर से कान फेस्टिवल का खुमार नहीं उतारा। एक्ट्रेस ने आलिया भट्ट के साथ Cannes से एक सेल्फी साझा की है। साथ ही फैंस से इस फोटो को कैप्शन देने की बात लिखी। इस पर फैंस ने उर्वशी की इस सेल्फी को लेकर मजेदार कमेंट्स किए। 

विज्ञापन


मांगी कैप्शन की सलाह-फैंस ने दिए मजेदार जवाब 
उर्वशी रौतेला ने कुछ घंटे पहले ही आलिया भट्ट के साथ एक सेल्फी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। यह सेल्फी कान फिल्म फेस्टिवल में ली गई है। पिछले दिनों ये दोनों एक्ट्रेस ही इस इवेंट में मौजूद थी। इवेंट के आखिर दिन आलिया भट्ट का लुक सोशल मीडिया पर छाया रहा।वहीं कान फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उर्वशी शुरुआती दिनों में नजर आईं, एक्ट्रेस के लुक ने भी तारीफ बटोरी थीं। अब उर्वशी ने आलिया के साथ सेल्फी शेयर की है, साथ ही फैंस ने इस फोटो के कैप्शन का सजेशन मांगा। इस पर यूजर ने लिखा, ‘पहली एक्ट्रेस जिसने आलिया के साथ सेल्फी ली।’ इसी कमेंट को कई यूजर्स ने किया है। इस तरह यूजर उर्वशी की मजाकिया अंदाज में ट्रोलिंग करते दिखे। वहीं कुछ यूजर ने उर्वशी को आलिया से अधिक ब्यूटीफुल बता दिया।   


 
विज्ञापन

उर्वशी रौतेला की पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela

अक्सर ट्रोल हो जाती हैं उर्वशी
उर्वशी को अक्सर ही सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ता है। दरअसल, वह अक्सर अपने एचीवमेंट्स बताती रहती हैं और कहती हैं कि ऐसा करने वाली पहली एक्ट्रेस हैं। इसी बात पर उर्वशी को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। वहीं इसी वजह से वह लाइमलाइट में भी बनी रहती हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Viral Video: उर्वशी रौतेला का ओरी के साथ दिलचस्प वीडियो, फैंस को याद आया शाहरुख और करीना कपूर की फिल्म का सीन 

उर्वशी रौतेला का करियर फ्रंट 
उर्वशी के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म ‘जाट’ में नजर आईं। सनी देओल की इस फिल्म में एक्ट्रेस ने एक आइटम डांस किया था। इसके अलावा फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘कसूर 2’ जैसी फिल्मों भी उर्वशी रौतेला नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें