फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kunal Khemu: पत्नी सोहा संग वेकेशन पर कुणाल खेमू, करीना कपूर-सबा पटौदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Sun, 25 May 2025 01:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चाइल्ड आर्टिस्ट से अपना करियर शुरू करने वाले कुणाल खेमू आज भी बॉलीवुड फिल्मों में सक्रिय है। आज वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर परिवार और दोस्तों ने कुणाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
पत्नी सोहा अली खान संग वैकेशन पर जन्मदिन सेलिब्रेट करते कुणाल खेमू - फोटो : इंस्टाग्राम@sakpataudi, @kunalkemmu
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

41 साल के हो चुके कुणाल खेमू अपने जन्मदिन को पत्नी सोहा अली खान के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों इस वक्त वेकेशन पर हैं। कुणाल ने अपनी वैकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। साथ ही कुणाल के जन्मदिन पर उनके परिवार के सदस्यों ने भी शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट कुणाल खेमू के जन्मदिन पर की है। इस लिस्ट में सोहा अली खान की भाभी करीना कपूर और बहन सबा पटौदी शामिल हैं। साथ की कुणाल की एक करीबी दोस्त ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।  

करीना कपूर ने साझा की पोस्ट 

विज्ञापन

करीना कपूर ने कुणाल खेमू के जन्मदिन पर अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट साझा की है। पोस्ट में करीना ने लिखा, ‘सबसे हैंडसम डायरेक्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। बहुत सारा प्यार ब्रदर इन लॉ।’ करीना ने हार्ट, स्टार इमोजी भी कुणाल के लिए पोस्ट में शेयर किया है। बताते चलें कि एक्टिंग के अलावा डायरेक्शन में भी कुणाल कदम रख चुके हैं। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को कुणाल ने निर्देशित किया था, साथ ही इसमें एक्टिंग भी की थी।   

सबा पटौदी ने भी बर्थ डे विश किया 

विज्ञापन

सोहा अली खान की बहन सबा पटौदी ने भी कुणाल खेमू को जन्मदिन पर विश किया है। कुणाल के लिए एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी साझा की है। इसमें वह लिखती हैं, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं कुणाल, तुम बेस्ट भाई हो। आज का दिन तुम्हारे लिए खूबसूरत यादों से भरा हो।’  



नेहा धूपिया ने मस्ती भरे पल साझा किए 
नेहा धूपिया कुणाल खेमू की अच्छी दोस्त हैं। एक्ट्रेस ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट कुणाल ने जन्मदिन पर की है। इसमें वह लिखती हैं, ‘ढेर सारा प्यार भेज रही हूं, कुणाल। उम्मीद है तुम्हारे भीतर का बच्चा कभी बड़ा ना हो। तुम बहुत प्यारे दोस्त हो। हैप्पी बर्थ डे।’ 

पत्नी सोहा ने की फनी पोस्ट 
कुणाल खेमू की पत्नी और एक्ट्रेस सोहा अली खान ने भी एक फनी पोस्ट एक्टर के जन्मदिन पर की है। कुणाल की फोटो साझा करके सोहा ने लिखा- 'आज किसका बर्थ डे है।' 





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें