फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvashi Rautela: 48 मिलियन फॉलोअर्स के साथ उर्वशी रौतेला पहुंची इस नंबर पर, देखिए इंस्टाग्राम पर टॉप 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियां

Mon, 25 Apr 2022 10:55 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
बॉलीवुड एक्ट्रेस - फोटो : social media
आज के दौर में सोशल मीडिया का जमाना है।आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं, क्योंकि एक दूसरे से जुड़ने का यह सबसे अच्छा माध्यम है। बॉलीवुड सितारें भी सोशल मीडिया पर अपने बारे में अपडेट देते रहते हैं और उनकी एक लंबी फैन फॉलोइंग होती है। इसी क्रम में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की बात करते हैं, जो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। उन्होंने अपने काम से देश से लेकर विदेश तक पहचान बनाई है। अपने काम के साथ-साथ वह अपने ग्लैमरस अंदाज से भी फैंस को अपना दीवाना बना देती है। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर 48 मिलियन फॉलोअर्स पूरे किए हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है और अपने फैंस को शुक्रिया कहा है, लेकिन क्या आपको पता है कि आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण तक कई अभिनेत्रियां हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री के साथ सोशल मीडिया पर भी राज करती हैं। सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं बल्कि अभिनेता भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। सलमान से लेकर अक्षय कुमार तक सोशल मीडिया पर राज करते हैं। इनकी भी एक लंबी फैन फॉलोइंग है। तो चलिए जानते हैं कि फॉलोअर्स की टॉप 10 लिस्ट में खूबसूरत अदाकारा उर्वशी कितने नंबर पर आती हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने देश से लेकर विदेश तक में अपनी पहचान बनाई है। शादी के बाद से वह भले ही देश से दूर रहती हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए लगातार फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो इंस्टाग्राम पर उनके 76 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस तरह से वह भारत में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली महिला हैं।
विज्ञापन

3 of 13
श्रद्धा कपूर - फोटो : insta
श्रद्धा कपूर
बात करें इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की तो इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर दूसरे नंबर पर हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 71 मिलियन फॉलोअर्स हैं। श्रद्धा कपूर की सादगी फैंस को काफी पसंद आती है।

4 of 13
नेहा कक्कड़ - फोटो : insta
नेहा कक्कड़
मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ अपनी झंकार दार आवाज से लोगों को दीवाना बना देती हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर सिंगर्स में की जाती है। नेहा कक्कड़ अपने गानों के साथ ही खूबसूरती से भी फैंस के दिल लूट लेती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 69 मिलियन फॉलोअर्स हैं और इस तरह से वह फॉलोइंग के मामले में वह तीन नंबर पर हैं।
विज्ञापन

5 of 13
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
पद्मावत, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली दीपिका पादुकोण की सोशल मीडिया पर भी लंबी फैन फॉलोइंग है और वह इस मामले में चौथे नंबर पर हैं। इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण के तकरीबन 66 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल आलिया भट्ट हाल ही में अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की वजह से छा गईं थीं। इस फिल्म में उनके अभिनय को चारों तरफ से सराहना मिली थी और कुछ समय से रणबीर कपूर से शादी के बाद वह लगातार चर्चा में हैं। इस टॉप फाइव की लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। इंस्टाग्राम पर आलिया को 64 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram @katrinakaif
कटरीना कैफ
बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी लोगों की पसंदीदा अभिनेत्री में से एक हैं। कटरीना भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बात करें फॉलोअर्स की तो इंस्टाग्राम पर उन्हें 63 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और इस तरह से वह इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।

8 of 13
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : इंस्टाग्राम
जैकलीन फर्नांडिस
खूबसूरत अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी हमेशा किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बनी ही रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फॉलोअर्स की इस लिस्ट में उनका नाम सातवें नंबर पर है। जैकलीन को इंस्टाग्राम पर 60 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

9 of 13
अनुष्का शर्मा - फोटो : insta
अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी वीडियो व तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस को उनकी हर एक पोस्ट काफी पसंद आती है। बात करें फॉलोअर्स की तो इंस्टाग्राम पर उनके 57 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह आठवें नंबर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री हैं।

10 of 13
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम
सनी लियोनी
बॉलीवुड में डांस नंबर से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी अपडेट्स भी शेयर करती रहती हैं। इस ग्लैमरस अदाकारा के इंस्टाग्राम पर 51 मिलियन फॉलोअर्स हैं और इस तरह से वह नौवें नंबर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री हैं।

11 of 13
दिशा पाटनी - फोटो : insta
दिशा पाटनी
अभिनेत्री दिशा पाटनी को सोशल मीडिया पर उनकी बोल्ड और सिजलिंग तस्वीरों के लिए जाना जाता है। उनकी हर एक तस्वीर इंटरनेट का पारा बढ़ा देती है। दिशा पाटनी को इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और इस लिस्ट में वह दसवें नंबर पर हैं।

12 of 13
उर्वशी रौतेला - फोटो : insta
उर्वशी रौतेला
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा उर्वशी रौतेला अपनी तस्वीरों से सनसनी मचा देती हैं। उनका ग्लैमरस और सिजलिंग अवतार फैंस के होश उड़ा देता है। इस खूबसूरत अदाकारा ने अभी हाल ही में 48 मिलियन फॉलोअर्स किए हैं। हालांकि अभी उर्वशी टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हैं।
विज्ञापन

13 of 13
सलमान खान, ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ - फोटो : social media
इंस्टाग्राम पर अभिनेताओं की फॉलोअर्स लिस्ट
बात करें अभिनेताओं की तो इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार को 61 मिलियन, सलमान खान को 51 मिलियन, ऋतिक रोशन को 42 मिलियन, वरुण धवन 41 मिलियन, टाइगर श्रॉफ 34 मिलियन, अमिताभ बच्चन को 30 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें