फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jayeshbhai Jordaar: जयेशभाई जोरदार का पहला गाना रिलीज, 'फायरक्रैकर' में फुल एनर्जी के साथ थिरकते दिखे रणवीर सिंह

Mon, 25 Apr 2022 09:38 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
जयेशभाई जोरदार गाना फायरक्रैकर - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फायरक्रैकर को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोमवार को फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का गाना फायरक्रैकर रिलीज हो गया है। इस गाने मे रणवीर सिंह अपने मस्तीभरे अंदाज में इधर-उधर घूमते और नाचते हुए दिख रहे हैं। इस गाने का जोरदार म्यूजिक आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। इस गाने में रणवीर सिंह फुल एनर्जी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
जयेशभाई जोरदार - फोटो : insta
इस गाने में रणवीर सिंह के डांस के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशन्स भी देखने लायक हैं। गाने को शेखर रवजियानी और विशाल ददलानी ने गाया है। दोनों ने इसे कंपोज भी किया है। गाने के लिरिक्स कुमार और वायु ने लिखे हैं। रिलीज होते ही इस गाने को फैंस ने प्यार देना शुरू कर दिया है। 2 मिनट 38 सेकेण्ड के इस गाने में रणवीर के डांस और एनर्जी की भी तारीफ हो रही है। 

विज्ञापन

3 of 4
जयेशभाई जोरदार - फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने में रणवीर के साथ गांव की महिलाएं भी थिरकती नजर आ रही हैं। फायरक्रैकर गाना फुल देसी अंदाज में शूट किया गया है। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टा हैंडल पर इस गाने के आउट होने की जानकारी दी है। नेटिजेंस को भी ये काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने रणवीर की तारीफ में लिखा, 'वह हमेशा कुछ नया और अनोखा करने की कोशिश करते हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गाने की बीट पसंद आई'। तीसरे शख्स ने लिखा, 'मुझे वाकई में ये गाना पसंद आया'।
विज्ञापन

4 of 4
जयेशभाई जोरदार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म जयेशभाई जोरदार की कहानी कन्या भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक मुद्दे को ध्यान में रखकर लिखी गई है। फिल्म में जयेशभाई का कैरेक्टर रणवीर सिंह ही निभा रहे हैं। इस फिल्म को दिव्यांग ठक्कर ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री शालिनी पांडे बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें