फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urofi Javed: इंसान की चमड़ी से बनेगी उर्फी की अगली ड्रेस? बोलीं- किसी को मारकर उसकी...

Wed, 01 Feb 2023 11:46 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से फैंस के बीच छाईं रहनी वाली उर्फी जावेद ने एक वीडियो में अपनी नई ड्रेस को लेकर हिंट दिए हैं। इस हसीना का एक नया, लेटेस्ट वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं।
विज्ञापन
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उर्फी जावेद बेहद बोल्ड एक्ट्रेस हैं, जो अपने काम के साथ-साथ अपने बोल्ड कपड़ों, अतरंगी फैशन सेंस और बेबाक स्टेटमेंट्स और इन्टरव्यूज के लिए जानी जाती हैं। जिन चीजों के इस्तेमाल के बारे में आप सोच भी नहीं सकते, उर्फी उसे अपना फैशन बना लेती हैं। रैपिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली सिल्वर फॉइल से लेकर कचरा फैंकने वाली पॉलीथीन, मोटर साइकिल चेंस, रिस्ट वॉच और पेबल्स। आसमान के नीचे शायद ही कुछ ऐसा बचा हो, जिससे उर्फी ने कोई ड्रेस न बनाई हो।

विज्ञापन

वीडियो में उर्फी को एक ओवर साइज जींस टॉप की तरह पहने हुए देखा जा सकता है। हालांकि, ध्यान से देखने पर यह लॉन्ग डेनिम स्कर्ट की तरह दिखती है। उर्फी ने अपने इस अनोखे टॉप के साथ एक्सेसरी के तौर पर इसकी पॉकेट में मोबाइल फोन भी रखा है। उनके इस अंदाज को देखकर लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। उर्फी के लुक की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को बांधा हुआ है। उर्फी का मेकअप लुक तो काफी सादा नजर आ रहा है लेकिन आउटफिट हमेशा की तरह काफी हटके है। 

रेस्तरां के बाहर पैपराजी ने उर्फी जावेद से उनकी ड्रेस के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने बताया कि उनका आउटफिट खराब हो गया था। इसलिए एक्ट्रेस ने जींस को फाड़कर टॉप बना दिया था। वहीं, जब पैपराजी ने पूछा कि वह अब किस ड्रेस में दिखाई देंगी, तब एक्ट्रेस ने एक शॉकिंग स्टेटमेंट दिया. उन्होंने कहा, 'इंसान की चमड़ी अभी बाकी है, तो अगर किसी इंसान को मारकर उसकी खाल की ड्रेस बना लूं तो कितना अच्छा होगा'।
 
विज्ञापन

बता दें की उर्फी को भले ही ट्रोल किया जाए लेकिन उन्हें पसंद करने वालों की भी कमी नहीं है। कंगना ने उनके कपड़ों को लेकर उनका सपोर्ट किया है। इससे पहले रणवीर सिंह ने करण जौहर के शो में उनके फैशन सेंस की खूब तारीफ़ की थी। और साथ ही सनी लियोनी, मसाबा गुप्ता ने भी उर्फी के फैशन की खूब तारीफ की थी। 

यह भी पढ़ें: 'पठान' से पहले इन फिल्मों में भी शाहरुख ने ट्रेन में किया था एक्शन, फैंस को दिए हिट सीन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें