फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KL Rahul-Athiya: आफ्टर पार्टी में मस्ती करते दिखे अथिया-केएल राहुल, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया डायमंड मंगलसूत्र

Wed, 01 Feb 2023 02:00 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केएल राहुल ने आफ्टर पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में राहुल और अथिया एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
अथिया शेट्टी और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी अपने पति केएल राहुल के साथ शादी के बाद से ही सुर्खियों में छाई हुई हैं। 23 जनवरी को अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने परिवार और अपने दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्म हाउस में हुई थी। केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी, संगीत और हल्दी सेरिमनी की अब तक कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिन पर फैंस ने खूब प्यार बसाया है। अब उनकी वेडिंग के आफ्टर पार्टी का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों ही बेहद मस्ती भरे अंदाज में दिख रहे हैं।

विज्ञापन

केएल राहुल-अथिया शेट्टी - फोटो : insta
सोशल मीडिया पर इन दिनों दोनों की शादी की तस्वीरें छाई हुई रहती हैं। अब केएल राहुल ने आफ्टर पार्टी का भी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में राहुल और अथिया एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करते हुए भी दिख रहे हैं। अब फैंस उनकी इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। कमेंट बॉक्स में कई फैन दोनों को शादी की शुभकामनाएं देते हुए भी नजर आए।

Manoj Kumar on Pathaan: ‘पठान’ की सफलता पर मनोज कुमार की प्रतिक्रिया, बोले, ‘दृश्यम 2’ भी तो हिट हुई है

अथिया और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में अथिया रेड कलर की ड्रेस में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने हैवी ज्वेलरी कैरी की है, जो उनके ड्रेस के साथ हाईलाइट हो रही है। अथिया ने गले में प्यारा सा चोकर और कानों में डायमंड इयररिंग्स पहने हैं। हालांकि, वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान अथिया शेट्टी के डायमंड मंगलसूत्र ने खींचा। दरअसल, वीडियो में अथिया अपना डायमंड का मंगलसूत्र फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं, केएल राहुल भी ब्लैक आउटफिट में कमाल के लग रहे हैं।


Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन पर आलिया के वकील ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- पत्नी को सात दिन से नहीं दिया खाना

 
विज्ञापन

अथिया और केएल राहुल - फोटो : social media
दरअसल, अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की रिसेप्शन पार्टी अभी नहीं दी गई है। अथिया के पिता अभिनेता सुनील शेट्टी ने इस बात के बारे में जानकारी दी है कि आईपीएल के बाद शादी की रिसेप्शन पार्टी होगी। कहा जा रहा है कि इस रिसेप्शन पार्टी में फिल्म जगत के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी शिरकत करते दिखेंगे।

Sunny Leone: 'कोटेशन गैंग' की शूटिंग के दौरान घायल हुईं सनी लियोनी, दर्द से जोर-जोर से चिल्लाईं अभिनेत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें