फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: उफ्फ! उर्फी जावेद को ये क्या हुआ? पट्टियों से ढका एक्ट्रेस का पूरा शरीर

Tue, 08 Nov 2022 05:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उर्फी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। मगर, सबसे ज्यादा ध्यान उनकी ड्रेस ने आकर्षित किया है।
विज्ञापन
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। बता दें कि उर्फी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश वीडियो और फोटोज शेयर करती नजर आती हैं। उर्फी अपने कपड़ों के साथ नए-नए प्रयोग करने के लिए जानी जाती हैं। कभी वह ब्लेड से तैयार ड्रेस पहनकर फोटोशूट कराती हैं तो कभी साड़ी काटकर स्कर्ट बनाकर लाइमलाइट लूटती हैं। एक बार फिर उर्फी चर्चा में हैं। उर्फी ने अपने लुक से सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, इस बार उन्होंने अपनी ड्रेस तैयार करने के लिए चोट पर बांधी जाने वाली बैंडेज का सहारा लिया है।

विज्ञापन

Palak Muchhal-Mithoon: पीएम मोदी ने स्टार कपल को दी शादी की बधाई, सिंगर ने यूं जताया आभार

फैंस हुए परेशान
उर्फी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। मगर, सबसे ज्यादा ध्यान उनकी ड्रेस ने आकर्षित किया है। उर्फी ने अपना पूरा शरीर पट्टियों से ढका हुआ है। हालाकि, आप यह सुनकर चिंतित हों, उससे पहले बता दें कि उर्फी ने फैशन के लिए ऐसा किया है। उन्हें किसी किस्म की चोट नहीं लगी है, बल्कि उन्होंने स्टाइलिश दिखने के लिए इस बार पट्टियों से ड्रेस तैयार करके फैंस को सरप्राइज दिया है। हालांकि, पहली नजर में उर्फी को देखकर फैंस परेशान हो गए, लेकिन जब उन्हें सच्चाई पता चली तो उर्फी की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके।

Vijayanand:  बीजेपी के इस कद्दावर नेता की बनी बायोपिक, देश में व्यावसायिक वाहनों के सबसे बड़े बेड़े के मालिक

लिखा मजेदार कैप्शन
उर्फी जावेद ने अपने इस लुक को हैलोवीन लुक कहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी ब्लैक जींस और व्हाइट टॉप में नजर आ रही हैं और वह हाथ पर पट्टी बांधती नजर आ रही हैं। फिर पलक झपकते ही दिखाई देगा कि उर्फी पट्टी से तैयार स्कर्ट और क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं। उन्होंने डार्क मरून कलर की लिपस्टिक से अपने लुक को कंपलीट किया है साथ ही उनके नेलपेंट का कलर भी फैंस को आकर्षित कर रहा है। वीडियो के साथ उर्फी ने कैप्शन लिखा है, 'उर्फी के लिए रोज ही हैलोवीन डे होता है। क्या आप कभी ऐसा सोच सकते हैं? बैंडेज का ऐसा प्रयोग?'
 
विज्ञापन

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
उर्फी के इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई उर्फी की क्रिएटिविटी की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'आप गजब की क्रिएटिव हो, आपका लिपस्टिक शेड भी कमाल है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हमारे शहर के डॉक्टर की दुकान से पट्टियां गायब हो गई हैं, पक्का आपने ही चोरी की होंगी!' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हमारे मरीज अब ड्रेसिंग के लिए तुम्हारे पास आएंगे।'

Hashiye Ke Superstar 6: घरों में बर्तन धोने वाले सुभाष बने फिल्म निर्माता, कैटरीना के मेकअपमैन की प्रेरक कहानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें