उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना के बारे में खबरें आ रहीं थीं कि दोनों शायद फिर साथ हो गए हैं। दोनों को एक लंच डेट पर साथ देखा गया था जिसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन उपेन पटेल ने ट्विटर पर ये साफ कर दिया है कि ऐसा कुछ नहीं है।
उपेन ने ट्विटर पर करिश्मा को टैग करके काफी बुरा-भला कहा है। उपेन ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड पर आरोप लगाया है कि करिश्मा ने उन्हें यूज किया है। उन्होंने एक फोटो ट्वीट की जिसमें लिखा था, 'दुनिया में सबसे खराब फीलिंग होती है ये जानना कि आपको किसी ने यूज किया है और आपसे झूठ बोला है।' उन्होंने इस ट्वीट में करिश्मा को टैग करके थैंक्स भी कहा।
उसके कुछ ही घंटे बाद उन्होंने ये ट्वीट डिलीट भी कर दिया। उपेन ने इसके बाद भी उन्हें लेकर कई ट्वीट किए। अगली स्लाइड में देखिए उनके बाकी ट्वीट्स।