श्रीसंत की कुंडली में ग्लैमर का ग्रह अब जागा है। पहले बिग बॉस, फिर खतरों के खिलाड़ी और अब कैबरे। श्रीसंत की किस्मत में ये फिल्म तीन साल पहले ही आ गई थी, लेकिन फिल्म रिलीज अब हो रही है एक ओटीटी प्लेट फॉर्म पर। ज़माना डिजिटल है। डिजिटल ने ही श्रीसंत के साथ-साथ फिल्म कैबरे की प्रोड्यूसर पूजा भट्ट को भी नया जीवनदान दिया है।
ओटीटी वूट पर नजर आ चुके गुलशन ग्रोवर भी इस नई पहल से उत्साहित हैं। फिल्म की खास बात यह है कि, इस फिल्म के साथ श्रीसंत फिल्मी दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम है कैबरे और इसमे लीड रोल निभा रहीं हैं, ऋचा चड्डा, और उनके साथ नज़र आएंगे श्रीसंत और गुलशन ग्रोवर जैसे नामी चहरे। फिल्म की प्रोडूयसर हैं पूजा भट्ट।