फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digital Review : एक लड़की को देखा, ओरीजनल के सिल्वर जुबली साल में रोचक का गोल्डन ट्रिब्यूट!

Tue, 08 Jan 2019 02:06 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga
विज्ञापन
डिजिटल रिव्यू – एक लड़की को देखा..(गाना)
विज्ञापन

कलाकार – दर्शन रावल, रोचक कोहली (गायक), गुरप्रीत सैनी (गीतकार), रोचक कोहली (संगीतकार)
म्यूजिक कंपनी – सारेगामा म्यूजिक

किसी गाने का सिल्वर जुबली साल हो और कुछ नए लोगों की टीम मिलकर उसकी हुक लाइन पर उससे बेहतर नहीं तो उससे कमतर भी नहीं, नया गाना बना दे तो संगीत के सुधी श्रोताओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। जी हां, जिस दौर में क्लासिक हिट गीतों का तिया पांचा करने का चलन सा चल पड़ा हो उस दौर में सारेगामा म्यूजिक ने न सिर्फ जावेद अख्तर और आर डी बर्मन के कालजयी गीत, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा, का नया वर्जन जारी किया है, बल्कि ये भी नजीर पेश की है कि संगीत को लेकर समर्पण हो तो पुराने गानों को रिफ्रेश करने के तरीके और भी हैं।

जावेद अख्तर ने 1994 में रिलीज फिल्म 1942 ए लव स्टोरी के लिए लिखा था – एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा। अब गुरप्रीत सैनी ने एक उस्ताद की यादगार लाइन पर लफ्ज़ों की नई तरन्नुम छेड़ी है, तेरे ख्यालों, बीतें ये रातें, दिल मेरा मांगे, एक ही दुआ, तू सामने हो और, करूं मैं बातें, लम्हा रहे यूं ठहरा हुआ...। गुरप्रीत ने कहीं भी जानबूझकर उधार का लिया कोई ज्ञान इन लाइनों में फंसाने की कोशिश नहीं की है। जैसे जावेद अख्तर के सीधे, सच्चे बोल थे वैसी ही है गुरप्रीत की अदब में झुकी कलम की ये कारीगिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोचक कोहली नई पीढ़ी के उभरते संगीतकारों में शुरू से मौलिक धुनें बनाते रहे हैं। इस गाने में उनके सामने चुनौती थी आर डी बर्मन के कंपोज किए गाने की कसौटी पर खरा उतरने की और रोचक ने ये कर दिखाया है। दर्शन ने भी सुर सही साधे हैं। तो सुनिए और गुनगुनाइए, इस सीजन का ये बेहतरीन गाना, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा...!



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें