फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uorfi Javed: उर्फी जावेद ने लॉक अप और खतरों के खिलाड़ी को लेकर किया खुलासा, शो में हिस्सा लेने पर कही यह बात

Mon, 27 Feb 2023 11:53 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उर्फी जावेद ने विवादित शो लॉक अप और खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने पर कहा कि वह दोनों में से किसी भी शो का हिस्सा नहीं बन रही हैं। 
विज्ञापन
Uorfi Javed - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी स्टाइल के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने यूनिक और रिवीलिंग कपड़ों के चलते वायरल होती रहती हैं। बीते काफी वक्त से उर्फी के रियलिटी शो लॉक अप और खतरों के खिलाड़ी में आने की बात चल रही थी।जिसके, बाद अब एक्ट्रेस ने इसको लेकर खुलासा किया है।

विज्ञापन


उर्फी ने लॉक अप और खतरों के खिलाड़ी पर की बात
दरअसल, काफी वक्त से यह चर्चा चल रही थी कि उर्फी जावेद कंगना रणौत के विवादित शो लॉक अप और रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि अब उर्फी ने इसको लेकर बात की है। एक्ट्रेस का कहना है कि वह दोनों में से किसी भी शो का हिस्सा नहीं बन रही हैं। क्योंकि इन दोनों शो में शामिल होने के लिए उनसे संपर्क नहीं किया गया है। 

बिकिनी पहन नेहा मलिक ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
विज्ञापन


एक्ट्रेस ने बताया शो के लिए नहीं किया गया उन्हें अप्रोच
मीडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा है-तुम चाहते हो कि मैं जेल चली जाऊं? मुझे अप्रोच तक नहीं किया गया है और लिख कर ले लो यह शो नहीं करने वाली हूं। उसके बाद उन्होंने कहा कि मैं क्या करूं रियलिटी शो में जाकर। मेरे जाने के बाद तुम्हारा धंधा कौन चलाएगा। 
विज्ञापन


Filmy Wrap: ऋतिक-सबा किस करते कैमरे में कैद और मोनालिसा ने अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

कई बड़ी एजेंसियों के लिए करवाया फोटोशूट
आपको बता दें कि बीते काफी वक्त से इसको लेकर अफवाहें उड़ रही थीं कि एक्ट्रेस लॉक अप और खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि एक्ट्रेस के इस इनकार के बाद उर्फी के फैंस का दिल टूट गया होगा। हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ फोटो शूट के वीडियोज अपने इंस्टाग्राम पर साझा किए थे। जो कि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। बीते दिनों एक्ट्रेस ने कई बड़ी एजेंसियों के लिए तस्वीरें भी खिंचवाईं है।

Nikita Returns Phalke Award: फाल्के पुरस्कार लौटाते ही निकिता को मिली बधाइयां, लोग बोले, देर आए दुरुस्त आए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें