उर्फी का दुखद इंस्टाग्राम पोस्ट
यह बताते हुए उन्होंने लिखा, ‘मुझे इंडे वाइल्ड के जरिए कान जाने का मौका भी मिला था (दीपा खोसला और क्षितिज कांकरिया को बहुत-बहुत धन्यवाद) लेकिन जैसा मेरी किस्मत में लिखा था, मेरा वीजा रिजेक्ट हो गया। मैं कुछ मजेदार आउटफिट आइडिया पर काम कर रही थी, लेकिन वीजा रिजेक्ट होने के बाद मैं और मेरी टीम बेहद निराश हो गई है।’
क्यों सोशल मीडिया से थीं दूर
उर्फी ने इंस्टाग्राम पर अपनी सोशल मीडिया से दूरी पर भी लिखा,‘मैं पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया से दूर थीं। कुछ भी अपलोड नहीं कर रही थीं, कहीं पर भी स्पॉट नहीं हो रही थी क्योंकि मैं मुश्किल दौर से गुजर रही थी। मेरा बिजनेस नहीं चल रहा था, मैंने काफी अलग-अलग चीजें भी कोशिश की, लेकिन हर बार ही मुझे रिजेक्शन का सामना करना पड़ा।’
यह भी पढ़ें: Peddi: ब्रिटेन के प्रशंसकों ने राम चरण को दिया 'पेद्दी' से जुड़ा एक खास गिफ्ट, सरप्राइज पाकर खुश हुए एक्टर
रिजेक्शन दुनिया का अंत नहीं
उर्फी ने बताया कि रिजेक्शन दुनाया का अंत नहीं है। उन्होंने लिखा, ‘मुझे यकीन है कि आप में से बहुत से लोग खुद रिजेक्शन से गुजरे होंगे और मुझे आपकी कहानियां जानना अच्छा लगेगा। आइए एक-दूसरे को सपोर्ट करें क्योंकि रिजेक्शन दुनिया का अंत नहीं है। यह आपको और कड़ी मेहनत करने के लिए मोटिवेट करता है। रिजेक्शन के बाद, निराश महसूस करना और उस पर रोना नॉर्मल है। यहां तक कि मैं भी रोती हूं, लेकिन अगर आर ध्यान से देखें तो हर रिजेक्शन एक मौका है। जिंदगी में बहुत सारे रिजेक्शन के बाद। मैं रुकने वाली नहीं हूं और इसलिए आपको भी नहीं रुकना चाहिए।’
यह भी पढ़ें: Dil E Nadaan Teaser Out: 'कल होगा दिल थोड़ा बेईमान', 'हाउसफुल 5' का 'दिल ए नादान' गाने का टीजर हुआ रिलीज