सिमी ग्रेवाल कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट लुक की झलक दिखाते हुए
- फोटो : इंस्टाग्राम@simigarewalofficial
रेड कार्पेट लुक भी किया साझा
इस इवेंट के रेड कार्पेट पर सिमी का लुक कैसा होगा? यह भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करके बताया। वीडियो के साथ एक कैप्शन भी सिमी ग्रेवाल ने लिखा, जिसमें वह लिखती हैं, ‘मैंने आखिरकार तय कर लिया है कि कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट के लिए मेरा ड्रेसअप कौन डिजाइन करेगा।’ इसके बाद वह अपने डिजाइनर ब्रॉन्ड का नाम साझा करती हैं। सिमी ग्रेवाल 19 मई को कान फिल्म फेस्टिवल में नजर आएंगी।
https://www.instagram.com/reel/DJjQkKcocAW/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
चर्चित फिल्म रही है अरण्येर दिन रात्रि
'अरण्येर दिन रात्रि' फिल्म को सत्यजीत रे ने 1970 में बनाया था। यह एक एडवेंचर ड्रामा फिल्म थी, जो सुनील गंगोपाध्याय के इसी नाम के नॉवेल पर बनीं। इस फिल्म को 20वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म (गोल्डन बियर कैटेगिरी) के लिए नॉमिनेट किया गया था। अब यह फिल्म कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में दिखाई जाएगी।