‘नेपोटिज्म’ को लेकर इन दिनों बॉलीवुड गलियारा गर्माया हुआ है। हाल ही में फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' का लॉन्चिंग इवेंट के दौरान सनी देओल से भी नेपेटिज्म को लेकर उनकी राय मांगी गई। इस पर सनी दोओल का जवाब चौकाने वाला था।
सनी ने कहा कि, ‘नेपोटिज्म’ के बारे में उन्हें कुछ पता ही नहीं है। ये भाई भतीजावाद क्या होता है। यानी साफ तौर पर सनी देओल ने इस सवाल से अपनी कन्नी काटनी ही ठीक समझी। आपको बता दें कि जल्द ही सनी देओल के बेटे करन भी बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।
वैसे बॉबी देओल ने इस सवाल का अच्छा जवाब दिया। बॉबी देओल ने कहा, ‘फिल्मी सितारों के बच्चो के लिए इतना सरल नहीं है बॉलीवुड। वे भी कड़ी मेहनत करते हैं और उनके लिए भी तकदीर जरूरी है।’
बताते चलें कि कंगना रानौत, करण जौहर, सैफ अली खान और वरुण धवन भाई ‘नेपोटिज्म’ में कुछ ज्यादा ही चर्चे में हैं। सनी देओल की आने वाली फिल्म 'पोस्टर ब्वॉयज' 8 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ बॉबी देओल और श्रेयस तलपड़े भी नजर आने वाले हैं। आज ही फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है।