फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC एजेंट बनने चले थे अभिषेक बच्चन, 'बाबा बच्चन' के नाम से है जन्म प्रमाण पत्र, जानिए जूनियर बच्चन के बारे में रोचक बातें

Fri, 05 Feb 2021 08:49 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
abhishek bachchan, aishwarya rai - फोटो : social media
बिग बी के बेटे और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन 5 फरवरी को बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। अभिषेक इस साल 45 साल के हो जाएंगे। साल 2020 में अभिषेक बच्चन की फिल्म लूडो रिलीज हुई। इसके अलावा वो वेब सीरीज ब्रीद के दूसरे सीजन में भी नजर आए। अब इस साल भी अभिषेक की फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिन्हें लेकर उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। अभिषेक के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी की कुछ रोचक बातों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 9
बच्चों के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन का जन्म प्रमाणपत्र पर उनका नाम अभिषेक नहीं बल्कि 'बाबा बच्चन' है। इस बारे में कम ही लोग जानते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Bollywood
प्रियंका चोपड़ा पूरी दुनिया में आज पिगी चॉप्स (Piggy Chops) के निक नेम से जानी जाती हैं। यह नाम किसी और का नहीं बल्कि अभिषेक का ही दिया हुआ है।

4 of 9
अभिषेक बच्चन - फोटो : amar ujala, mumbai
कम ही लोग जानते हैं और यकीन करेंगे कि अभिषेक अभिनेता के साथ एक प्लेबैक सिंगर भी हैं। उन्होंने ब्लफमास्टर में आवाज दी थी। यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

5 of 9
अमिताभ बच्चन - फोटो : Bollywood
अमिताभ बच्चन की डॉन फिल्म का आइकॉनिक गाना 'खायके पान बनारस वाला' के डांस स्टेप अभिषेक से ही प्रेरित थे। वे बचपन में खेल खेल में ऐसे डांस किया करते थे।
विज्ञापन

6 of 9
अमिताभ और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में आने से पहले अभिषेक ने अपनी किस्मत एक एलआईसी एजेंट के तौर पर आजमाने की कोशिश की थी। लेकिन बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया का रुख कर लिया।
विज्ञापन

7 of 9
अभिषेक, ऐश्वर्या - फोटो : Bollywood
सबसे खास बात जो बेहद कम लोग जानते हैं  कि अभिषेक ने ऐश्वर्या को कैसे प्रपोज किया था। उन्होंने ऐश को वहीं रिंग देकर प्यार का इजहार किया था जिसे उन्हीं की फिल्म गुरु के सेट पर इस्तेमाल किया गया था।

8 of 9
अभिषेक, करीना - फोटो : Bollywood
बता दें कि अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत 2000 में आई फिल्म रिफ्यूजी से की थी। करीना कपूर ने भी इसी से डेब्यू किया था। ये बॉक्स ऑफिस पर तो नहीं चली लेकिन वास्तव में उस साल की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।
विज्ञापन

9 of 9
अभिषेक, तापसी - फोटो : Bollywood
2010 से ही अभिषेक की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिटने लगी थीं। उनका साल 2018 में 'मनमर्जियां (Manmarziyaan)' से कमबैक हुआ। फिर उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म की तरफ रुख किया। वेब सीरिज 'ब्रीद (Breathe: Into the Shadows)' से उन्हें काफी सराहना मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें