फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान अंश: गृह मंत्री से मिली फिल्म की पूरी टीम, अमित शाह ने कामयाबी पर दी शुभकामनाएं

Mon, 21 Sep 2026 03:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hanuman Ansh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' की कास्ट से मुलाकात की है। 
विज्ञापन
हनुमान अंश की टीम से मिले गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा नीम करौली की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। भारत में यह फिल्म अब तक 272.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म की पूरी टीम इसकी कामयाबी से खुश है। इस बीच फिल्म की टीम ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आज दिल्ली में मुलाकात की है। उन्होंने फिल्म की कामयाबी पर शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

हनुमान अंश की टीम ने की सीएम योगी से मुलाकात - फोटो : इंस्टाग्राम @cmoffice_up
सीएम योगी से मिल चुकी है टीम
इससे पहले 9 सितंबर को फिल्म की टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आधिकारिक आवास पर मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल ने मीटिंग की तस्वीरें शेयर कीं। कैप्शन में लिखा था, 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आज लखनऊ में उनके सरकारी आवास पर फिल्म 'हनुमान अंश' के निर्माता-निर्देशक एवं कलाकारों ने शिष्टाचार भेंट की।'

हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
‘हनुमान अंश’ के बारे में जानकारी 
  • ‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
  • फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार हैं।
  • फिल्म को रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नगर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है।
  • फिल्म को सिनेपोलिस के जरिए पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

This Week OTT Release: इंसाफ मांगेंगी अनीत पड्डा, बच्चे की खोज में निकलेंगी परिणीति; इस हफ्ते ओटीटी पर यह खास

विज्ञापन

हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
'हनुमान अंश' का कलेक्शन
  • 'हनुमान अंश' ने सबसे पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 लाख रुपये कमाए थे।
  • पहले हफ्ते में इसने 1.08 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 40 लाख रुपये रही थी।
  • तीसरे हफ्ते में इसने 10.40 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • चौथे हफ्ते में इसकी कमाई में उछाल आया और इसने 61 करोड़ रुपये कमाए।
  • पांचवे हफ्ते में इसने रिकॉर्ड 90 करोड़ रुपये कमाए। 
  • छठे हफ्ते इसने 80 .25 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • बीते कल इसने 13.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
  • आज 46वें दिन इसने खबर लिखे जाने तक 82 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
  • फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 272.70 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें