फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रहार: 'किसी भी रोल का...', फिल्म बनाने से पहले उज्ज्वल निकम ने मेकर्स के सामने रखी थी ये शर्त, किया खुलासा

Sun, 11 Oct 2026 04:30 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prahaar: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'प्रहार' में नजर आएंगे। इससे पहले हाल ही में उज्ज्वल निकम ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी और करियर के इस अहम हिस्से पर फिल्म बनाने की इजाजत देने से पहले मेकर्स के सामने कुछ शर्तें रखी थीं।
विज्ञापन
फिल्म प्रहार - फोटो : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की अपकमिंग फिल्म 'प्रहार' जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह फिल्म मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित है। जानिए किन शर्तों पर उज्जवल ने दी थी मेकर्स को फिल्म बनाने की इजाजत। 
विज्ञापन


उज्ज्वल निकम ने रखी थी ये शर्तें 
इंडिया टुडे से बातचीत में उज्ज्वल निकम ने बताया कि उनकी पहली शर्त थी कि फिल्म में किसी भी किरदार का महिमामंडन नहीं किया जाना चाहिए। चाहे वो मेरा ही किरदार क्यों ना हो। उन्होंने मेकर्स से यह भी कहा था कि इस कानूनी मामले से जुड़े सभी लोगों के असली नामों का इस्तेमाल किया जाए।

निकम ने कहा, 'मेरी पहली शर्त थी कि किसी भी किरदार का महिमामंडन नहीं होना चाहिए, इसमें मैं खुद भी शामिल हूं। मैंने उनसे यह भी कहा था कि इस कानूनी कार्यवाही में शामिल सभी लोगों के असली नाम इस्तेमाल किए जाएं। मेकर्स ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई और संबंधित लोगों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी लिया। इनमें जज मदन लक्ष्मणदास तहलियानी भी शामिल थे।'
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रहार ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms
कब रिलीज होगी फिल्म 'प्रहार'  
  • दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित, अविनाश अरुण धवारे द्वारा निर्देशित यह फिल्म उज्ज्वल निकम की अनकही कहानी को बड़े पर्दे पर लाती है।  
  • उन्होंने 2008 के 26/11 हमले के आरोपी अजमल कसाब को फांसी दिलाने के लिए संघर्ष किया था।
  • फिल्म में राजकुमार राव के अलावा वामिका गब्बी, सिकंदर खेर और जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे।
  • फिल्म 16 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें- अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया: 39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, इस फिल्म में आएंगे नजर; जानें कब होगी रिलीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें