फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फराह खान: कुक दिलीप को इस कॉमेडियन ने बताया 'फ्रॉड', कहा- 'ओवररेटेड हैं, उनकी बातें अब बनावटी लगती हैं'

Sun, 11 Oct 2026 03:57 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cyrus Broacha: फिल्ममेकर फराह खान के यूट्यूब चैनल की लोकप्रियता जैसे-जैसे बढ़ी, वैसे-वैसे उनके कुक दिलीप भी इंटरनेट पर पॉपुलर हो गए। हालांकि, कॉमेडियन साइरस ब्रोचा की राय दिलीप को लेकर काफी अलग है। उन्होंने दिलीप को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। 
विज्ञापन
फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फराह अपने व्लॉग में कभी किसी एक्टर तो कभी किसी दूसरे सेलिब्रिटी के घर जाती हैं। इस दौरान उनके साथ दिलीप भी नजर आते हैं। दिलीप के मजाकिया अंदाज, सादगी और फराह के साथ उनकी नोकझोंक को लोग काफी पसंद करते हैं। लेकिन अब साइरस ब्रोचा ने दिलीप को लेकर बड़ा बयान दिया है। 
विज्ञापन


दिलीप मुझे फ्रॉड लगते हैं
साइरस ब्रोचा हाल ही में अपने यूट्यूब टॉक शो 'साइरस सेज' में कॉमेडियन, अभिनेता और इम्प्रोवाइजेशन आर्टिस्ट शांतनु अनाम के साथ बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने फराह खान के कुक दिलीप के बारे में बात की।

साइरस ने कहा, 'मुझे वह आदमी पसंद नहीं है। वह मुझे इरिटेट करते हैं। अब तो ऐसा लगता है कि वह हर समय एक्टिंग कर रहे हैं। शुरुआत में एक-दो बार वह अच्छे लगे थे, लेकिन अब मुझे वह फ्रॉड जैसे लगते हैं। मुझे लगता है कि फराह उन्हें बोलने के लिए लाइनें देती हैं और फिर वह वही बोलते हैं, जो उन्हें बोलना होता है। कभी-कभी लगता है कि उनका दिल इसमें नहीं है। उन्हें जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।'
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
यूट्यूब की सफलता से दिलीप की जिंदगी में आया बदलाव
साल 2025 में फराह खान ने बताया था कि उनके यूट्यूब चैनल की सफलता से दिलीप की जिंदगी में काफी बदलाव आया है। फराह के मुताबिक, दिलीप ने अपने कर्ज चुकाने के साथ-साथ बिहार में अपने गांव में घर भी बनवाया। उन्होंने यह भी बताया कि दिलीप के बच्चों का दाखिला अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में कराया गया है। इसके अलावा, उनके एक बेटे को कुकिंग में डिप्लोमा करने में भी मदद मिली है।

फराह के एक व्लॉग में दिलीप ने अपने शुरुआती दिनों के संघर्ष के बारे में भी बताया था। उन्होंने कहा था कि जब वह दिल्ली में काम करने आए थे, तब उन्हें सिर्फ 300 रुपये मिलते थे। वहीं, फराह के घर में काम शुरू करने पर उनकी शुरुआती सैलरी 20 हजार रुपये थी।

ये भी पढ़ें- अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया: 39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, इस फिल्म में आएंगे नजर; जानें कब होगी रिलीज

फराह ने बताया था कि समय के साथ दिलीप की सैलरी में काफी बढ़ोतरी हुई, खासकर उनके यूट्यूब चैनल के सफल होने के बाद। इसके अलावा, दिलीप को यूट्यूब व्लॉग से होने वाली कमाई में का भी कुछ हिस्सा मिलता है। 

देखें वीडियो- 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें