फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: स्वर्ण मंदिर पहुंचकर भावुक हुईं सारा अली खान, फूट-फूटकर रोने लगीं; बोली- मां की याद आ गई

Tue, 20 Oct 2026 09:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sara Ali Khan Viral Video: अपनी अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए अभिनेत्री सारा अली खान स्वर्ण मंदिर पहुंची हैं। यहां उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
 
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। अलग-अलग जगहों पर वह जाकर इसका प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच वह अपने साथी कलाकार आयुष्मान खुराना के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचीं हैं। यहां वह फूट-फूटकर रोने लगीं। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

आयुष्मान खुराना, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
स्वर्ण मंदिर में रोती हुई नजर आईं अभिनेत्री
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री साथी कलाकार आयुष्मान खुराना के साथ स्वर्ण मंदिर में हैं। वहां वह फूट-फूटकर रो रही हैं। इस बीच उनसे अभिनेता कुछ कहते हैं। इसके बाद खामोश हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल है।

टाइगर श्रॉफ: हमले के बाद टीम ने किसे दी चेतावनी? कहा- हम इन मामलों पर नजर रख रहे हैं; मीडिया से की ये गुजारिश

उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
अभिनेत्री ने हाथ जोड़कर किया अभिवादन
एक दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री सुरक्षा के बीच स्वर्ण मंदिर से बाहर आती हैं। इस बीच उनसे वहां मौजूद कुछ लोग बात करते हैं। अभिनेत्री वहां मौजूद लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन करती हैं।
विज्ञापन

फिल्म 'उड़ता तीर' - फोटो : इंस्टाग्राम- @ayushmannk
'उड़ता तीर' के बारे में जानकारी
  • आयुष्मान खुराना और सारा अली खान का स्वर्ण मंदिर जाना 'उड़ता तीर' की रिलीज से पहले हुआ है, जो 23 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
  • पहले यह फिल्म 9 अक्तूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया ताकि फिल्म को रिलीज के लिए एक बेहतर समय मिल सके।
  • इस फिल्म से आकाश ए. कौशिक बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत कर रहे हैं। 
  • फिल्म में आयुष्मान और सारा के साथ कई अन्य कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 
  • सहायक कलाकारों में राहुल बोस, राम कपूर, सुहेल नय्यर, गुलशन ग्रोवर, मुकुल देव, रघुबीर यादव, बृजेंद्र काला, संदीप आनंद, सुप्रिया पिलगांवकर और स्मिता तांबे शामिल हैं।
  • 'उड़ता तीर' में आयुष्मान खुराना एक पाकिस्तानी जासूस का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी याददाश्त चली जाती है। 
  • यहीं से एक ऐसी कॉमेडी शुरू होती है, जिसमें हास्य के साथ-साथ देशभक्ति का भी मेल है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें