बता दें कि बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, फेसबुक और अन्य के लिए केंद्र द्वारा नए दिशानिर्देशों में अनिवार्य उपायों को लागू करने की एक समयसीमा निर्धारित की गई थी जिसे लागू किया जाना था लेकिन इन साइट ने ऐसा नहीं किया। वहीं, अभी के वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही फिल्म 'बुलबुल तरंग' में दिखाई देंगी। इसे डिजिटल रिलीज़ किया जाएगा। इसके अलावा सोनाक्षी 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ एक्टर अजय देवगन, संजय दत्त और नोरा फतेही भी नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस 'फॉलन' के साथ वेब सीरीज में भी डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें वह पुलिस की भूमिका निभाएंगी।