फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से बोलीं ट्विकंल- करवाचौथ व्रत बेकार, सैनिटरी पैड पर भी दिया बड़ा बयान

Wed, 27 Sep 2017 02:55 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
twinkle khanna
अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए मशहूर मिसेस फनीबोन्स ट्विकंल खन्ना ने एक बार फिर अपनी बेबाक राय से सबको चौंका दिया है। महिलाओं को उन्होंने काफी बातें कहीं..

पढ़ें- 'ये रिश्ता...' धारावाहिक की एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, जानिए ऐसा क्या हुआ?
विज्ञापन

2 of 6
ट्विंकल खन्ना
हाल ही में मुंबई में 'वोग विमेन ऑफ दि इयर' अवार्ड्स का आयोजन किया गया। इस समारोह में ट्विंकल को 'ओपिनियन मेकर ऑफ दि इयर' के सामान से नवाजा गया। इस दौरान ट्विंकल खन्ना ने एक शानदार भाषण दिया। ट्विंकल खन्ना ने इस भाषण में लोगों के सामने कई अहम बातों को रखा।
विज्ञापन

3 of 6
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल ने कहा कि महिलाओं का अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा-चौथ का व्रत रखना बिल्कुल बेकार है। ट्विंकल ने कहा कि किसी और के भूखे रहने से किसी की उम्र पर कोई फर्क नहीं पड़ता। मेरे खास दोस्त करन जौहर ने इस दिन को अपनी फिल्मों में अमर बना दिया है। ट्विंकल ने कहा,' मुझे नहीं लगता 33 करोड़ देवी-देवता सच में इसे सुन रहे हैं इसलिए महिलाओं से मेरा कहना है कि व्रत रखने से कोई फायदा नहीं होता है'।

4 of 6
twinkle khanna
इसके बाद उन्होंने सैनिटरी नैपकिनों पर लगे GST का भी जिक्र किया। ट्विंकल ने कहा, 'हमें पैड पर GST नहीं चाहिए।  दरअसल, हमें एक अलार्म की जरूरत है, जो हमें ओवरफ्लो के बारे में पहले से बता दे, ताकि महिलाओं को 100 बार वॉशरूम के चक्कर ना लगाने पड़े। इससे हमारा समय भी बचेगा। अगर ऐसा कुछ प्रोडक्ट मार्केट में आता है तो उस पर GST से हमें कोई परेशानी नहीं है।'
विज्ञापन

5 of 6
twinkle khanna
उन्होंने बोटोक्स पर चर्चा करते हुए कहा, 'दुर्भाग्यवश, बोटोक्स आपको युवा नहीं बनाता है। यह आपको ऐसे दिखाता है जैसे कि आप किसी गुप्त विदेशी आक्रमण का हिस्सा हैं, जो कि इंसानों में फिट होने की भरपूर कोशिश करता है।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
twinkle khanna
ट्विंकल ने कहा कि अगर आप हमेशा अपने अतीत से जुड़े रहते हैं तो आपके लिए अपने वर्तमान से दोस्ती करना काफी मुश्किल होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें