फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का हुकुम मानने वाले अक्की ट्विंकल के साथ कुछ ऐसे जीना चाहते हैं जिंदगी

Sat, 09 Sep 2017 05:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
akshay kumar filmfare awards
विज्ञापन
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार आज 50 साल के हो गए हैं। वो अपने परिवार के साथ स्विट्जरलैंड में जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके जन्मदिन पर पत्नी ट्विंकल ने ट्विटर पर ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर हर किसी को 'अच्छी फीलिंग्स' ही आएंगी। वहीं, अक्षय कुमार ने भी अपनी आगे की जिंदगी की सबसे बड़ी ख्वाइश को भी लोगों के साथ साझा किया है। 
विज्ञापन


B'day Spl: 50 के हुए खिलाड़ी कुमार, बिना गॉडफादर के भी इंडस्ट्री में बनाया मुकाम

ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार को बर्थडे विश करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार अपनी बेटी की बाते मानते हुए दिख रहे हं और उसकी डिमांड पर अपने फेस का एक्सप्रेशन बदल रहे हैं। ये वीडियो एक और बाप के बीच बॉन्डिंग को भी दिखाता है।
  Happy birthday to my best friend,kindest man in the world, a great dad with the best'dancey face'& jeez all that hotness on top of it all:) pic.twitter.com/uRIe2nEvU0 — Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) September 9, 2017
विज्ञापन

अपने जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने कहा कि अगर उनकी वाइफ उन्हें प्राइवेट आईलैंड भी खरीदकर दे दे, तो भी वो ताउम्र उनके हाथों में हाथ डालकर बीच के किनारे चहलकदमी करना चाहते हैं। अक्षय मौजूदा समय में स्विट्जरलैंड में हैं और पत्नी ट्विंकल के साथ ही बेटी नितारा, बेटा आरव भी उनके साथ ही है। 

अक्षय ने कहा कि हमारे साथ में समय बिताने से बेहतर कोई गिफ्ट नहीं हो सकता। अगर मेरी पत्नी मेरे लिए प्राइवेट आईलैंड बी खरीद दे, तो भी मैं जुहू बीच पर उसके हाथों में हाथ डालकर चहलकदमीं ही करना चाहता हूं। लोग इसके लिए क्या कहेंगे, ये मुझे नहीं पता। पर मैं इसे जादू कहूंगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें