फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विंकल खन्ना का ये है फेवरेट स्पॉट, वीडियो शेयर कर किया खुलासा; कहा- ‘मैं बेडरूम छोड़ सकती हूं, लेकिन…’

Sat, 02 May 2026 09:55 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Twinkle Khanna: राइटर, कॉलमिस्ट और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने शुक्रवार दोपहर अपने फैंस को अपने घर की सबसे पसंदीदा जगह की झलक दिखाई। जानिए एक्ट्रेस को कहां मिलता है सुकून। 

विज्ञापन
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की पत्नी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने अपने घर की सबसे पसंदीदा जगह के बारे में बताया। साथ ही एक्ट्रेस वीडियो में सुकून से अपना काम और रिलेक्स करती नजर आईं। 

वीडियो शेयर कर किया खुलासा

विज्ञापन

ट्विंकल ने एक खास वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने अपने घर की बालकनी स्पेस को सबसे पसंदीदा जगह बताया। उन्होंने इसे एक सुकून भरी जगह बताया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘ये मेरी फेवरेट जगह है, जहां मैं काम करती हूं, रिलैक्स करती हूं, म्यूजिक सुनती हूं, परिवार के साथ समय बिताती हूं और सबसे जरूरी, ख्वाबों में खो जाती हूं।’

उन्होंने आगे लिखा कि वे अपना बेडरूम खोने को तैयार हैं, लेकिन बालकनी कभी नहीं। साथ ही उन्होंने लोगों से पूछा- ‘आपका घर में फेवरेट स्पॉट कौन सा है?’

विज्ञापन
विज्ञापन

सुकून से काम करती नजर आईं एक्ट्रेस
वीडियो में ट्विंकल एक खूबसूरत झूले जैसे डे-बेड पर आराम से बैठी नजर आ रही हैं, जो कुशन्स और इंडोर प्लांट्स से सजा हुआ है। इस जगह से समुद्र का शानदार नजारा भी दिखाई देता है।

एक और क्लिप में वह सोचती हुई नजर आती हैं। वहीं एक फ्रेम में वह उसी झूले पर बैठकर लैपटॉप पर काम करती दिखती हैं।

ये भी पढ़ें- Box office: ‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘एक दिन’ तक, इस शुक्रवार रिलीज हुई 7 फिल्में; जानिए किसने किया कितना कलेक्शन

ट्विंकल खन्ना का करियर
ट्विंकल खन्ना के करियर की बात करें, तो उन्होंने 1997 में फिल्म ‘बरसात’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके ‘कोमल’ के किरदार को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद ‘वह जब प्यार किसी से होता है’, ‘बादशाह’ और कई फिल्मों में नजर आईं। बाद में वह फिल्म ‘मेला’ में भी दिखीं।

ट्विंकल और अक्षय का रिलेशनशिप
ट्विंकल की मुलाकात अक्षय कुमार से फिल्म ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’ के सेट पर हुई थी, जहां दोनों के बीच प्यार हुआ और बाद में शादी कर ली। इसके बाद ट्विंकल ने एक्टिंग छोड़कर अपने परिवार पर ध्यान दिया और एक राइटर और इंटीरियर डिजाइनर के रूप में अपनी नई पहचान बनाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें