Box Office Collection: ‘राजा शिवाजी’, 'एक दिन' और ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं ‘भूत बंगला’, ‘माइकल’ और ‘धुरंधर 2’ बीते कुछ दिनों से थिएटर्स में लगी हुई है। जानिए इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं। इनमें से कुछ हालिया रिलीज हैं, तो वहीं कुछ फिल्में बीते कुछ दिनों से थिएटर्स में लगी हुई हैं। ‘राजा शिवाजी’, 'एक दिन' और ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ 1 मई को रिलीज हुई है। वहीं ‘भूत बंगला’, ‘माइकल’ और ‘धुरंधर 2’ पहले से ही थिएटर्स में अपना जलवा बिखेर रही हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
‘राजा शिवाजी’ और 'एक दिन' का कलेक्शन
रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ और जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' 1 मई को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। 'राजा शिवाजी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। फिल्म ने भारत में पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर टोटल नेट 11.35 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 13.51 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
वहीं 'एक दिन' फिल्म की शुरुआत सुस्त रही। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। राजा शिवाजी के मुकाबले इस फिल्म का कलेक्शन काफी कम है। जुनैद खान की पिछली फिल्म 'लवयापा' ने पहले दिन इससे भी कम कमाई की थी।
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’
‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के बाद से ही फिल्म सुर्खियों में है। फिल्म ने भारत में पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर टोटल नेट 3.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
ये भी पढ़ें- Ek Din Box Office: कैसी रही 'एक दिन' की शुरुआत? जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने
वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 6.57 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' में मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे के अलावा एमिली ब्लंट, स्टेनली टुकी, ट्रेसी थॉमस और टिबोर फेल्डमैन भी वापसी कर रहे हैं। ये सभी एक्टर्स पहली पार्ट में भी थे।
‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की रिलीज को पूरे 15 दिन हो चुके हैं। 15वें दिन ‘भूत बंगला’ ने 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर अब तक इस फिल्म ने कुल 132.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वर्ल्डवाइ़ड फिल्म ने 211.05 करोड़ की कमाई कर ली है।
‘माइकल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘माइकल’ फिल्म 24 अप्रैल को रिलीज हुई थी। फिल्म वर्ल्डवाइड शानदार कलेक्शन कर रही है और इसे लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ने शुक्रवार को 8वें दिन 2.76 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ भारत में फिल्म ने टोटल नेट 28.81 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने तहलका मचा रखा है। दुनियाभर में इसने 2,453.09 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
'पैट्रियट' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ममूटी और मोहनलाल की मच अवेटेड पॉलिटिकल स्पाई थ्रिलर फिल्म 'पैट्रियट' भी 1 मई, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रहा। पहले दिन इसने भारत में टोटल नेट 9.80 करोड़ की कमाई की। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 29.37 करोड़ रुपये का रहा।
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के बाद कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए 44 दिन हो गए हैं। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।
'धुरंधर द रिवेंज' ने 44वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.05 करोड़ की कमाई की। इसके साथ भारत में फिल्म ने टोटल नेट 1,136.14 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1,785.23 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।