हर मुद्दे पर अपनी बेबाक और बोल्ड राय रखने वाली ट्विंकल खन्ना ने अब महिलाओं और उनके पीरियड्स को लेकर पते की बात कही है।
ट्विंकल खन्ना इसी सब्जैक्ट पर बेस्ड 'पैडमैन' नाम से एक फिल्म बना रही हैं जिसमें उनके पति अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आएंगे।
पीरियड्स को इंडिया में अभी भी एक ऐसा सब्जैक्ट माना जाता है जिस पर खुलकर कोई भी महिला बात नहीं कर सकती और ट्विंकल का कहना है कि अपनी इस फिल्म के जरिए वो इस सब्जैक्ट को खुलकर सभी के सामने ला पाएंगी।
अब बॉलीवुड के 'पैडमैन' बनेंगे अक्षय कुमार...
Akshay Kumar Radhika Apte
टाइम्स ऑफ इंडिया से हाल ही में बातचीत के दौरान ट्विंकल ने कहा,' ये एक ऐसा सब्जैक्ट है जिसके बारे में मैंने खूब लिखा है।
पीरियड्स जैसे सब्जैक्ट पर बात करना ना सिर्फ हमारे देश में टैबू माना जाता है बल्कि दुनियाभर में कोई भी इस पर खुलकर बात नहीं करता। मुझे ये समझ नहीं आता कि लोग इस सब्जैक्ट पर खुलकर बात करने से इतना कतराते क्यों हैं? ये एक बायोलॉजिकल चीज है तो फिर इसे लेकर शर्म कैसी ?
ट्विंकल अपनी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में अक्षय का किरदार रियल लाइफ में मुरुगनाथम से प्रेरित है जिन्होंने सभी विरोधों का सामना करते हुए सबसे सस्ते सैनेटरी पैड्स बनाने का काम किया था।
ट्विंकल उम्मीद करती हैं कि इसके जरिए महिलाएं पीरियड्स जैसे सब्जैक्ट पर शर्म नहीं करेंगी और खुलकर बात करेंगी।