बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के आवाज उठाने के बाद तमाम महिलाएं खुद के साथ हुए यौन शोषण पर आवाज उठाने के लिए जागरूक हो गई हैं। नाना पाटेकर के बाद कई और बॉलीवुड़ की बड़ी हस्तियों पर यौन शोषण के मामले सामने आने लगे। हाल ही में इस मामले पर टीवी इंडस्ट्री की स्टार दिव्यांका त्रिपाठी ने तनुश्री दत्ता के समर्थन में आते हुए देश की बेटियों के इस कदम की खुलकर तारीफ की।
दिव्यांका ने बताया कि मुझे गर्व है अपने देश की बेटियों पर, जो खुद के लिए अवाज उठाती नजर आ रही हैं। मुझे यह भी पता है कि यह आसान नहीं है कि खुद के साथ हुई बदसलूकी को पूरे दुनिया के सामने पेश करना, क्योंकि बहुत कम लोग इसे समझ पाते हैं और कुछ लोग भावनाओं का मजाक बनाना शुरू कर देते हैं।
हम बेटियों को पूरा अधिकार है खुद के लिए स्टैंड लेने का। हमें अपनी बेटियों को भी यही सिखाना हैं कि जो भी गलत हो, उसके खिलाफ अवाज उठाओ। आज हमारे देश में लड़कियों को लेकर रोजाना अपराध बढ़ते जा रहे हैं और इसे छुपा कर रखना मतलब दूसरे अपराध को मौका देना है। हमारे देश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उन्हें अच्छे से पता हैं खुद की सुरक्षा कैसे करनी है। तनुश्री मामले में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का कहना हैं की इस मामले की गंभीर रूप से जांच होनी चाहिए और आरोपि को सजा मिलनी चाहिए।