तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाए जाने के बाद बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन की बयार चल रही है और कई बड़े एक्टर्स के कास्टिंग काउच और चौंकाने वाले कारनामों की पोल खुल रही है। 'क्वीन' फिल्म की लीड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बाद अब उसी फिल्म की एक और एक्ट्रेस नयनी दीक्षित ने विकास बहल की गंदी करतूतों से पर्दा उठाया है।
विकास पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद से उन्हें कई प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ा है। इस बीच खबर आ रही है कि भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान' ने डायरेक्टर विकास बहल के खिलाफ लगे यौन शोषण के आरोपों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अगर विकास बहल इस हफ्ते नोटिस का जवाब देने में समर्थ नहीं हो पाते हैं तो भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान से उनकी सदस्यता रद्द कर दी जाएगी।
ये डायरेक्टर इन दिनों ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं अब ऋतिक ने विकास बहल को लेकर कहा है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। दोषी को सजा जरूर मिलनी चाहिए।