फिल्मों और धारावाहिकों के शौकीन लोगों के लिए ये खबर बुरी हो सकती है कि शायद अगले महीने से वह टीवी और फिल्मों के मनोरंजन से वंचित ही रह जाएं।
दरअसल फिल्म एंड टेलीविजन साउंड इंजीनियरिंग एसोसिएशन ने 4 दिसंबर को अनिश्चतकालीन हड़ताल का मन बना लिया है। जिसके चलते निर्माता और निर्देशकों के साथ-साथ प्रॉड्क्शन हाउस के सामने भारी परेशानी खड़ी हो जाएगी।
इससे फिल्मों और धारावाहिकों का काम पूरी तरह से ठप्प पड़ जाएगा।
जिसका खामियाजा दर्शकों को भी उठाना पड़ेगा। ये एसोसिएशन लंबे समय से निर्माताओं पर शोषण का आरोप लगा रहा है एसोसिएशन की कुछ मांगे हैं जिसे वह पूरी करने का अनुरोध कर रहा था।
लेकिन निर्माता अभी तक नहीं मान रहे हैं जिससे विरोध में एसोसिएशन ने उनको 4 दिसंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद वह मांगे पूरी करवाने के लिए लंबी हड़ताल पर चले जाएंगे।