फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RARKPK: भारती सिंह से लेकर अर्जुन बिजलानी तक, करण जौहर की RARKPK में मिठाई बेच रहे हैं टीवी के चर्चित सितारे

Sun, 30 Jul 2023 10:00 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

28 जुलाई को रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के खूब चर्चे हो रहे हैं। फिल्म में रणवीर और आलिया के होने के साथ टीवी के तमाम फेमस चेहरे भी हैं।

विज्ञापन
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म खास है क्योंकि यह करण जौहर की लगभग 7 साल बाद डायरेक्टर की कुर्सी पर वापसी है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ने दर्शकों के लिए एक सरप्राइज भी पैक किया है। टीवी इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े नामों ने फिल्म में काम किया है।

विज्ञापन

इस बारे में रिपोर्टें सामने आईं, लेकिन कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। लेकिन बीती रात से सोशल मीडिया कुछ टीवी के फेमस चेहरों से भरा हुआ है। श्रद्धा आर्या, अर्जुन बिजलानी, अर्जित तनेजा, सृति झा, भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के कई स्क्रीनशॉट शेयर हुए हैं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
अभिनेत्री श्रद्धा आर्या ने करण जौहर के साथ एक कोलाज अपलोड किया। उनके फैन पेज ने फिल्म के सेट पर उनकी एक तस्वीर भी अपलोड की, जिसे श्रद्धा ने कैप्शन दिया, '28.07.2022 से 28.07.2023 का सफर'। तो वहीं इसी क्रम में टेलीविजन के पसंदीदा एक्टर अर्जुन बिजलानी, अर्जित तनेजा और हर्ष लिंबाचिया, श्रद्धा, सृति और भारती के पति बने हैं। वे फिल्म में दिखाए गए एक ऐड का हिस्सा हैं। अर्जुन बिजलानी ने सोशल मीडिया पर करण जौहर के साथ एक तस्वीर अपलोड की।




 
विज्ञापन

हालांकि सितारों के रोल्स के बारे में अभी किसी को भी पता नहीं है, जिन्होंने फिल्म नहीं देखी है। लेकिन इंटरनेट पर चल रहे वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि वे फिल्म में धनलक्ष्मी स्वीट्स के एक ऐड में दिखाई दे रहे हैं। कॉमेडियन भारती सिंह, सृति झा और श्रद्धा आर्या पुष्पा, जया और रूपा बनकर ऑनस्क्रीन बहुओं का रोल प्ले कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: लोगों की शादियों में पिता के साथ स्टेज शो करते थे सोनू निगम, आज करोड़ों दिलों पर करते हैं राज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें