फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Kapoor: राम कपूर ने खरीदी अपनी ड्रीम कार फरारी, पिछले ही साल ली थी करोड़ों की पोर्शे करेरा एस

Fri, 25 Nov 2022 11:29 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता राम कपूर ने अपनी ड्रीम कार फरारी खरीद ली है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जानते हैं क्या है इस कार की कीमत और खासियत।
विज्ञापन
राम कपूर और गौतमी कपूर अपनी फरारी पोर्टफिनों के साथ - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता राम कपूर ने अपनी ड्रीम कार फरारी खरीद ली है। हालांकि उन्होंने अभी खुद इसकी जानकारी नहीं दी है लेकिन राम कपूर की फरारी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह और उनकी पत्नी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। राम कपूर ने फरारी के तीन टॉप मॉडल में से फरारी पोर्टोफिनो खरीदा है, जिसे कैलिफोर्निया टी की जगह पोजिशन किया गया था। इस 4 सीटर फरारी को भारत में लॉन्च किया गया था, तो चलिए जानते हैं इसकी खासियत और कीमत।

विज्ञापन

 

Richa Chadha: पाकिस्तानी एक्टर्स को भगाने से अटैक नहीं होंगे....वायरल हुआ ऋचा चड्ढा का एक और बयान

राम कपूर ने खरीदा टॉप थ्री में से फरारी का इतने करोड़ वाला मॉडल
फरारी के टॉप थ्री मॉडल हैं जिनकी कीमत 3.50 करोड़ से लेकर 7.50 करोड़ के बीच है। फिलहाल अभिनेता राम कपूर ने इन टॉप थ्री में से फेरारी पोर्टोफिनो खरीदी है। जानकारी के मुताबिक यह 3.50 करोड़ में आती है। पैपराजी पेज वायरल भयानी से साझा की गई तस्वीर में अपनी शानदार रेड फरारी के साथ राम कपूर और उनकी पत्नी को चेहरे पर बड़ी सी मुस्कुराहट के साथ पोज करते देखा जा सकता है।

Amitabh Bachchan: बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होंगे अमिताभ बच्चन के फोटो और आवाज, दिल्ली न्यायालय ने दिया आदेश

क्या है फरारी पोर्टफिनो की खासियत
जानकारी के अनुसार, फरारी पोर्टफिनो को कैलिफोर्निया-टी के मुकाबले ज्यादा डायनामिक बनाया गया है, कंपनी के मुताबिक यह कंफर्ट मोड में कैलिफोर्निया-टी से बेहतर है। फरारी की यह पहली जीटी कार है, जिसमें इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग व्हील लगा है। कम स्पीड पर इसकी छत को खुलने में 14 सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड तकरीबन 320 किलोमीटर प्रति घंटा है।
 

IFFI 2022: लगातार फिल्मों के फ्लॉप होने पर आर बाल्की का बयान, शाहरुख खान को बताया सबसे बुद्धिमान

विज्ञापन

पिछले साल खरीदी थी इतने करोड़ की कार
अभिनेता राम कपूर लग्जरी कारों का खासा शौक रखते हैं, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि साल 2021 में उन्होंने ब्लू कलर की  पोर्शे 911 करेरा एस खरीदी थी, जिसकी कीमत तकरीबन 1.84 करोड़ रुपये (शोरूम में) थी। 
 

Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने शाहरुख खान से सीखी एक्टिंग की दिलचस्प ट्रिक, किया खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें