फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Khan: टीवी एक्ट्रेस सारा खान बनीं प्रोड्यूसर, सिंगल सॉन्ग के जरिए की एक नई शुरुआत

Sat, 01 Mar 2025 12:08 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सारा खान को टीवी पर सीरियल ‘सपना बाबुल का बिदाई’ के जरिए दर्शक पहचानते हैं। साथ ही वह बिग बॉस 4 का भी हिस्सा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि वह अब प्रोड्यूसर भी बन गई हैं। 

विज्ञापन
सारा खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@ssarakhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस एक समय के बाद बतौर प्रोड्यूसर भी काम करने लगती हैं। अपने प्रोडक्शन हाउस तले फिल्में बनाती हैं। इस लिस्ट में कृति सेनन और अनुष्का शर्मा जैसे नाम हैं। अब इन्हीं की राह पर टीवी एक्ट्रेस सारा खान भी चल पड़ी हैं, वह भी अब प्रोड्यूसर बन चुकी हैं। 

विज्ञापन


प्रोडक्शन तले बनाया एक गाना 

हाल ही में सारा खान बताया कि वह बतौर प्रोड्यूसर अब काम कर रही हैं। अपने बैनर तले एक सॉन्ग ‘डर डर जाऊं’ भी उन्होंने बनाया है। यह गाना सारा के दिल में एक खास जगह रखता है। वह इस नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ये खबर भी पढ़ें: KKK 15: 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आएंगे ये मशहूर सेलेब्रिटी, पार्टियों में बड़े स्टार्स के साथ आते हैं नजर 

 पहले प्रोजेक्ट में क्या खास है 
अपने प्रोडक्शन तले नए गाने ‘डर डर जाऊं’ के बारे में सारा खान कहती हैं, ‘गना ‘डर डर जाऊं’ एक रोमांटिक ट्रैक है, इस गाने में प्यार के साथ डर जैसे इमोशन भी हैं। बतौर प्रोड्यूसर काम करने की यह गाना एक सही शुरुआत है।’ इस गाने में सारा के साथ कृष पाठक नजर आएंगे।  

ये खबर भी पढ़ें:Mahira Sharma: प्यारी समझ गई…, किसका नाम पूछे जाने पर शरमाई माहिरा? नेटिजन्स ने किए मजेदार कमेंट

आज भी बिदाई सीरियल से पहचानी जाती हैं सारा 

विज्ञापन

सारा खान सीरियल ‘सपना बाबुल का बिदाई’ में एक लंबे समय तक नजर आईं। आज भी वह इस सीरियल के कारण जानी जाती हैं। साथ ही ‘बिग बॉस 4’ के कारण भी वह चर्चा में आई थीं। लंबे समय तक वह इस रियालिटी शो में बनी रहीं। बाद में कंगना रनौत के रियालिटी शो ‘लॉकअप’ में भी दिखी थीं। इस साल सारा खान दो फिल्में कर रही हैं, एक है 'शैला' और दूसरी है 'कैंप डिसेंट'। इन फिल्मों में सारा के किरदार काफी हटकर होने वाले हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें