फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Shetty: अमेरिका में हुए बुरे व्यवहार को सुनील ने किया साझा, पुलिस ने बंदूक की नोक पर हथकड़ी पहना दी

Fri, 28 Feb 2025 10:38 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में एक्टर सुनील शेट्टी ने बताया कि जब सालों पहले फिल्म ‘कांटे’ की शूटिंग अमेरिका के लॉस एंजेलिस में कर रहे थे, उनके साथ काफी बुरा बर्ताब किया गया। ऐसा अमेरिकी पुलिस ने उनके साथ किया था। क्या थी इसकी वजह जानिए?

विज्ञापन
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @suniel.shetty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनील शेट्टी बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं। उन्हें विदेशों में भी लोग अब पहचानते हैं। लेकिन एक बार  फिल्म ‘कांटे’ की शूटिंग के लिए वह अमेरिका गए, जहां उनके साथ काफी बुरा बर्ताव हुआ। जिस बर्ताव को वह आज तक नहीं भूल पाए हैं। 

विज्ञापन


गलतफहमी के कारण हुआ बुरा व्यवहार 
हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी बताया कि 9/11 (वर्ल्ड ट्रेंड सेंटर पर आंतकी हमला) की घटना के समय वह फिल्म ‘कांटे’ की शूटिंग लॉस एंजेलिस में कर रहे थे। तब कई लोगों को शक की नजर से देखा जा रहा था। इसी वजह से उनके साथ भी एक वाक्या हुआ। जब अमेरिकी पुलिस ने उन्हें बंदूक की नोक पर हथकड़ी लगा दी।

ये खबर भी पढ़ें: Somy Ali: जब सोमी अली ने निर्देशक से कर दी उनकी ही फिल्म की शिकायत, सुनील शेट्टी ने अभिनेत्री को दी ऐसी सलाह

क्यों लगाई हथकड़ी
सुनील ने बताया कि उन्होंने होटल में एक व्यक्ति को चाबी लाने का इशारा किया, जिसे उसने गलत समझा लिया। ऐसे में पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने सुनील शेट्टी को हथकड़ी पहना दी, बंदूक की नोक पर रखा। बाद में प्रोडक्शन क्रू ने दखल दिया। हाेटल के मैनेजर ने बताया कि ये एक्टर हैं। तब जाकर अमेरिकी पुलिस मानी और सुनील को छोड़ दिया। 

ये खबर भी पढ़ें: Film Kesari Veer Teaser: ‘केसरी वीर’ में सोमनाथ के रक्षक बने सूरज पंचोली-सुनील शेट्टी, विलेन हैं विवेक ओबेरॉय

इस फिल्म में आएंगे नजर 

विज्ञापन

जल्द ही फिल्म ‘केसरी वीर’ में सुनील शेट्टी एक योद्धा की भूमिका में नजर आएंगे। इतिहास में कई बार देश में आक्रमणकारी आए, उन्होंने भारतीय आस्था को चोट पहुंचाई। सोमनाथ मंदिर पर भी कई बार आक्रमण हुए हैं। कई आक्रमणकारियों ने इस मंदिर पर हमला किया। लेकिन इसी दौरान ऐसे लोग और योद्धा भी थे, जिन्होंने उन हमलावारों का सामना किया, साेमनाथ मंदिर की रक्षा की। ऐसी ही एक कहानी को फिल्म ‘केसरी वीर’ दिखाती है। इसमें सुनील शेट्टी और सूरज पंचाेली सोमनाथ मंदिर की रक्षा करने वाले योद्धाओं की भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें