'टूटी फ्रूटी' की कहानी डॉग सोल्जर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म सौहार्द और साहस की एक असाधारण गाथा को जीवंत करती है, जो सैनिकों और उनके वफादार कुत्ते साथियों के बीच की बॉन्डिंग को दिखाएगी।
'स्पेशल ऑप्स' और 'सिर्फ एक बंदा काफी है' जैसे सफल प्रोजेक्ट्स का लेखन करने के लिए प्रसिद्ध दीपक किंगरानी का नाम एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, दीपक किंगरानी ने निर्माता विवेक रंगाचारी और फराज अहसन के साथ एक प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया। आज 'टूटी फ्रूटी' नामक इस फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए मेकर्स ने इसका एलान किया है। 'टूटी फ्रूटी' युद्ध में सैनिकों के साथ कदम से कदम बढ़ाकर चलने वाले दो कुत्तों की कहानी है, जो पर्दे पर उनकी वीरता और बलिदान को लाने का वादा करती है।
विज्ञापन
डॉग सोल्जर्स के इर्द-गिर्द घूमेगी फिल्म की कहानी
'टूटी फ्रूटी' की कहानी डॉग सोल्जर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म सौहार्द और साहस की एक असाधारण गाथा को जीवंत करती है, जो सैनिकों और उनके वफादार कुत्ते साथियों के बीच की बॉन्डिंग को दिखाएगी। 'टूटी फ्रूटी' की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और यह दर्शकों को एक मनोरंजक सफर पर ले जाएगी। फिल्म में दो पैरों और चार पैरों वाले योद्धाओं के बीच अविश्वसनीय साझेदारी को दिखाया जाएगा।
Bhumi Pednekar: 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में नजर आएंगी भूमि पेडनेकर, फिल्म का पोस्टर देख फैंस की धड़कनें हुईं तेज
विज्ञापन
पोस्टर में युद्ध क्षेत्र में खड़े दिखे टूटी-फ्रूटी
मेकर्स ने 'टूटी फ्रूटी' की घोषणा करते हुए एक शानदार पोस्टर भी साझा किया है। इस पोस्टर में दो कुत्तों को बुलेट प्रूफ जैकेट पहने दिखाया गया है और बैकग्राउंड में जलती आग दिखाई गई है। पोस्टर से अंदेशा लगाया जा सकता है कि टूटी कैरिओ और फ्रूटी कैरिओ युद्ध क्षेत्र में खड़े हैं। पोस्ट पर सैनिक की सांकेतिक तस्वीर दिखाई गई है।
ये करने वाले हैं निर्माण
दुनिया इंटरनेशनल डॉग मंथ मनाने की तैयारी कर रहा है। 'टूटी फ्रूटी' उन अथक रक्षकों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाई जा रही है, जो हमारे सैनिकों के साथ एक अटूट बंधन साझा करते हैं। 'टूटी फ्रूटी' का प्री-प्रोडक्शन जल्द ही शुरू होने वाला है। फिल्म का निर्माण विवेक रंगाचारी और फराज अहसन करने वाले हैं। 'द लंचबॉक्स' और 800 जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाले विवेक रंगाचारी ने दावा किया है कि 'टूटी फ्रूटी' की कहानी लोगों के दिलों में गूंजेगी।
Jawan New Poster: 'डेयरिंग, डैजलिंग, डेंजरस...,' शाहरुख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर जारी