फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: दीपिका की 'भगवा बिकिनी' पर चलेगी सेंसर बोर्ड की कैंची? मेकर्स को 'बेशरम रंग' में करने होंगे बदलाव

Thu, 29 Dec 2022 12:08 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पठान फिल्म का हाल ही में सर्टिफिकेशन किया गया था। जिसके लिए  CBFC एग्जामिनेशन कमिटी गई थी। CBFC गाइडलाइंस के मुताबिक फिल्म के सभी पहलुओं पर नजर ड़ाली गई है। जिसके बाद कमिटी ने फिल्म के मेकर्स को कुछ बदलाव करने को कहा है। ये बदलाव खास कर फिल्म के गाने बेशरम रंग को लेकर हैं।
विज्ञापन
Pathaan Besharam Rang - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों फिल्म पठान के गाने बेशरम रंग को लेकर काफी बवाल मचा था। इसी बीच इसको लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पठान फिल्म के सर्टिफिकेशन के लिए CBFC एग्जामिनेशन कमेटी गई थी। जिसके बाद CBFC की गाइडलाइंस के अनुसार फिल्म के सभी पहलुओं को देखा गया है। कमेटी के द्वारा मेकर्स को कुछ बदलाव करने की सलाह दी गई है। ऐसे में बेशरम रंग के गाने में कुछ बदलाव किए जाएंगे। 

विज्ञापन

Deepika Padukone - फोटो : social media
फिल्म को बैन करने की उठी थी मांग
दरअसल, जब से फिल्म पठान का गाना बेशरम रंग आया है, तभी से यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इस गाने के रिलीज होने के बाद कई लोगों का गुस्सा फूटा था। गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकनी पहनी हुई है। जिस पर खूब राजनीति हुई है। यहां तक कि फिल्म को बैन करने की भी मांग उठी। इस पूरे बवाल के बीच फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसमें सेंसर बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, फिल्म के मेकर्स को कुछ बदलाव करने की सलाह दी गई है। 

ये भी पढ़े-दुखद: मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन, कुछ दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा

Besharam Rang Song - फोटो : social media
सेंसर बोर्ड ने बदलाव करने की सलाह दी
सेंसर बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, पठान फिल्म का हाल ही में सर्टिफिकेशन किया गया था, जिसके लिए  CBFC एग्जामिनेशन कमेटी गई थी। CBFC गाइडलाइंस के मुताबिक फिल्म के सभी पहलुओं पर नजर डाली गई है। जिसके बाद कमेटी ने फिल्म के मेकर्स को कुछ बदलाव करने को कहा है। ये बदलाव खास कर फिल्म के गाने बेशरम रंग को लेकर हैं। कमिटी के द्वारा पठान फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले रिवाइज्ड वर्जन भी जमा करने का आदेश दिया है।   

ये भी पढ़े-Arijit Singh: अरिजीत सिंह का कोलकाता कॉन्सर्ट रद्द, भाजपा नेता का दावा- 'रंग दे तू मोहे गेरुआ' से डर गईं ममता

Besharam Rang Song - फोटो : social media
रिपोर्ट्स के अनुसार, CBFC सूत्र का कहना है कि सेंसर बोर्ड हमेशा से ही रचनात्मक एक्सप्रेशंस और लोगों की संवेदनशीलता के बीच तालमेल बनाकर रखती है। इसलिए इन मुद्दों पर आपस में बात करके इसका समाधान किया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब तक दिए हुए सुझावों पर फिल्म में बदलाव किए जाएंगे, तभी तक हमारी संस्कृति, भरोसा गौरवशाली, जटिल बना हुआ है।
 
ये भी पढ़े- TV Actress: इन टीवी अभिनेत्रियों ने एक ही पति से रचाई दो बार शादी, जानिए लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल

Deepika Padukone - फोटो : social media
मेकर्स और दर्शकों के बीच तालमेल बनाए रखना जरूरी
उन्होंने आगे कहा कि हमें कुछ बातों का ध्यान रखना होगा कि इस किसी कहानी के जरिए वह न समझाया जाए। जो सच और वास्तविकता से ध्यान भटकाने की कोशिश करें। जैसे कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि मेकर्स और दर्शकों के बीच तालमेल बनाए रखना बहुत जरूरी है। इसलिए मेकर्स को इसी दिशा में काम करने की जरूरत है। 
 
ये भी पढ़े-Sun Cinema : न देविका रानी, न फातिमा बेगम, ये महिला थी हिंदी सिनेमा की पहली अभिनेत्री

Besharam Rang Song - फोटो : social media
फिल्म के रिलीज के बाद पता चलेंगे बदलाव
सेंसर बोर्ड के द्वारा फिल्म में कई बदलाव करने की सलाह दी गई है। हालांकि इसमें क्या क्या बदलाव किए जाएंगे इसका खुलासा तो फिल्म की रिलीज के बाद ही होगा। इन बदलावों के बीच सवाल यह भी खड़ा होता है कि क्या दीपिका पादुकोण के गाने बेशरम रंग में भगवा बिकनी में भी बदलाव किए जाएंगे या फिर नहीं। या फिर उस में कोई बदलाव देखने को मिले या फिर रंग में। क्योंकि इससे पहले आज तक कभी किसी रंग को लेकर इस प्रकार विरोध नहीं हुआ है। 

Besharam Rang Song - फोटो : social media
150 मिलियन के पार हुआ गाना
वहीं, गाने को लेकर बात की जाए तो इतने हंगामे के बाद भी बेशरम रंग चार्टबस्टर में टॉप पर रहा है। बीते दो सप्ताह में गाने को 150 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यहां तक की गाना अभी भी ट्रेंड कर रहा है। गाने को विवाद का पूरा फायदा मिला। वहीं पठान फिल्म का दूसरा गाना झूमे जो पठान भी लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

v - फोटो : social media
25 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। शाहरुख खान 4 साल बात बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्हें चार साल पहले जीरो फिल्म में आखिरी बार देखा गया था। वहीं, फिल्म पठान में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें