फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukesh Khanna: मुकेश खन्ना ने तुनिशा के पैरेंट्स को बताया उसकी मौत का जिम्मेदार, लव जिहाद पर कही यह बात

Tue, 27 Dec 2022 06:20 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मुकेश खन्ना ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह तुनिशा की आत्महत्या पर बात करते नजर आए। मुकेश ने इस मामले में तुनिशा के माता-पिता पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
तुनिशा, मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की आत्महत्या के मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। महज 20 साल की उम्र में अभिनेत्री ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। तुनिशा की मौत पर कई अभिनेता और अभिनेत्रियां अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी तुनिशा की मौत पर दुख जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। मुकेश ने इंडस्ट्री में लड़कियों के आत्महत्या करने पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन

मुकेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
क्या बोले मुकेश  
मुकेश खन्ना ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह तुनिशा की आत्महत्या पर बात करते हुए दिखाई दिए। मुकेश ने इस मामले में तुनिशा के माता-पिता पर सवाल उठाए। साथ ही, उन्होंने तुनिशा के आत्महत्या के कदम को बचकानी हरकत बताया। हालांकि, इसे लव जिहाद का मामला मानने से इनकार कर दिया। मुकेश ने कहा, 'यह जरूरी नहीं है कि हर खान इस तरीके के काम करता हो। यह सिर्फ इस उम्र के पड़ाव पर बचकानी घटनाओं की वजह से हो रहा है। तुनिशा चली गई हैं और अब अंगुली उनके बॉयफ्रेंड पर उठ रही है, लेकिन उसकी जड़ के पीछे जो है, उस पर कोई बात नहीं करता है।

बोल्ड लुक्स से इंटरनेट पर आग लगाती हैं श्रद्धा दास
 

शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
माता-पिता का दोष
मुकेश ने कहा, 'सभी तुनिशा को लेकर हैरान हैं। सबसे बड़े कसूरवार लड़कियों के माता-पिता होते हैं। लड़के खुद को संभाल लेते हैं। लड़कियां भावुक और संवेदनशील होती हैं। जब वह धागा टूटता है तो लड़कियां अपनी जिंदगी खत्म कर लेती हैं। जो लड़कियां बॉयफ्रेंड को अपना खुदा और अपना सबकुछ मानती हैं, जब उसे पता चले कि सामने वाला धोखा दे रहा है तो उनके दिल पर क्या गुजरती होगी? तुनिशा का दिल टूटा और उन्होंने घातक फैसला लिया। माता-पिता बच्चों को अकेला न छोड़े, वरना हर बच्चे का हाल ऐसा होगा।'

Yash: 'केजीएफ' की कामयाबी के बाद क्या सोचते हैं यश? बोले- मैं कोशिश करूंगा और लड़ता रहूंगा
विज्ञापन

तुनिशा शर्मा - फोटो : insta
अवसाद के शिकार हैं बच्चे
मुकेश खन्ना का कहना है कि आत्महत्या एक से दो मिनट का अवसाद होता है। उस समय अगर कोई दोस्त या माता-पिता वहां मौजूद होता तो शायद तुनिशा नहीं मरतीं। हर माता-पिता को अपनी लड़कियों को मायानगरी में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। उन्हें अपने बच्चों से मिलना चाहिए और उनका हाल-चाल पूछना चाहिए। मुकेश ने टीवी इंडस्ट्री को भी सीरियल्स में आत्महत्या को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाने की बात कही।

Kantara 2: 'कांतारा 2' पर लगी मुहर! ऋषभ शेट्टी की फिल्म के मेकर्स ने सीक्वल पर दिया बड़ा बयान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें