कब रिलीज होगी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'
आज सोमवार को कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का एक पोस्टर शेयर किया। जिसमें अनन्या और कार्तिक दोनों एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'मैं फिर आ रहा हूं। इस बार क्रिसमस 25 दिसंबर #TuMeriMainTeraMainTeraTuMeri।"
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के बारे में
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में कार्तिक और अनन्या के अलावा जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अगस्त्य नंदा अभिनीत 'इक्कीस' के साथ होगी। यह दोनों फिल्में इस साल क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।
यह भी पढ़ें: 'तेरे इश्क में' का नया गाना 'उसे कहना' हुआ रिलीज, गाने में दिखी धनुष और कृति सेनन की दर्दनाक प्रेम कहानी...