अनन्या पांडे का लुक
अनन्या पांडे ने आज इंस्टाग्राम पर मिनी ड्रेस में तस्वीरें साझा कीं। अनन्या पांडे ने टोनी वार्ड की पारदर्शी मिनी ड्रेस पहनी हुई है, जो मेटैलिक एम्बेलिशमेंट और मनकेदार फ्रिंज से सजी है। सेक्विन और लटकनदार लटों ने इस ड्रेस को और खूबसूरत बना दिया। जब बात स्टेटमेंट-मेकिंग रेड-कार्पेट स्टाइल की आती है, तो अनन्या अपने ग्लैमर और हाई-फैशन से फैंस का दिल जीत लेती हैं। इस लुक के साथ अनन्या ने कैप्शन में लिखा, 'ड्रेसअप करके बहुत मजा आया।'
अनन्या का वर्कफ्रंट
अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में अनन्या के साथ कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन समीर विदवान कर रहे हैं। इसका निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स ने किया है। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Zeenat Aman: 'मैंने खुद को कभी खूबसूरत नहीं पाया', जीनत अमान ने बताए खूबसूरती के मायने