फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TJMM: इस दिन रिलीज होगा 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर, नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने किया एलान

Sat, 21 Jan 2023 12:11 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार की ट्रेलर रिलीज डेट का एलान हो गया है। मेकर्स के द्वारा इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Tu Jhoothi Main Makkar - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म तू झूठी मैं मक्कर जल्द ही सिनेमाघरों में नजर आएगी। दरअसल, फिल्म के निर्माता लव रंजन ने ट्रेलर की डेट को लेकर एलान किया है। जिसके बाद ट्रेलर रिलीज डेट को लेकर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। 

विज्ञापन

Shraddha Kapoor instagram post - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर साझा की रिलीज डेट
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा किया है। जिसमें ट्रेलर की रिलीज डेट 23 जनवरी 2023 लिखी हुई है। वहीं, पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है कि- फोटो में वस्तुएं उतनी करीब नहीं है जितनी दिखाई देती हैं। इसके आगे उन्होंने लिखा है तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर 23 जनवरी को दोपहर 1 बजे आउट होगा। 
 
 

Shraddha Kapoor-Ranbir Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
अंकुर गर्ग ने ट्विटर पर साझा किया पोस्ट
फिल्म सिनेमाघरों में होली के मौके पर 8 मार्च 2023 को नजर आएगी। आपको बता दें कि फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी वक्त से कहा जा रहा था, इसको पठान फिल्म के साथ लॉन्च किया जाएगा।  फिल्म के निर्माता लव रंजन और अंकुर गर्ग है। जिसे लव फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया गया है। तू झूठी मैं मक्कार टी सीरीज के गुलशन कुमार और भूषण  कुमार के द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। वहीं, अंकुर गर्ग ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म की ट्रेलर रिलीज डेट को लेकर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा है- रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर 23 जनवरी को...।


यह भी पढ़े-Bigg Boss 16: बिग बॉस ने लगाई शालीन की क्लास, गुस्साए भनोट बोले- मुझे यहां से बाहर निकालो
 
विज्ञापन

Shraddha Kapoor-Ranbir Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म एनिमल को लेकर व्यस्त हैं रणबीर
अभिनेता रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर भी काफी व्यस्त चल रहे हैं। उनकी यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। इससे पहले अभिनेता ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे। इसके अलावा अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आने वाली सुपरहिट फिल्म स्त्री का सीक्वल स्त्री 2 लाइन में है। जिसको लेकर अभिनेत्री तैयारी में जुटी हुई है। 

यह भी पढ़े-The Night Manager: अनिल कपूर के घर में आदित्य रॉय ने मारी एंट्री, जारी हुआ द नाइट मैनेजर का धमाकेदार ट्रेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें