बता दें की इसकी जानकारी खुद अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। इस पोस्ट में बाइक पर सवार कपिल शर्मा के कैरेक्टर का एक मोशन पोस्टर शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा, 'साल का सबसे मोस्ट अवेटेड ऑर्डर आखिरकार आ रहा है! ज्विगाटो। 17 मार्च को सिनेमाघरों में'।
बता दें की इस से पहले बुसान फिल्म फेस्टिवल में इसकी स्क्रीनिंग रखी गई थी। कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर ‘ज्विगाटो’ का ट्रेलर भी शेयर किया था। प्रोमो की शुरुआत कपिल शर्मा के ऑर्डर देने के लिए डेस्टिनेशन पर पहुंचने से होती है, जहां उन्हें एक नोटिस देखने के बाद सीढ़ियां चढ़ने के लिए मजबूर किया जाता है, जिसमें लिखा होता है कि 'डिलीवरी बॉय को लिफ्ट का इस्तेमाल करने की परमिशन नहीं है'। वह, शहाना गोस्वामी के साथ, जो फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका निभा रहीं, फिल्म में अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करते नजर आते हैं।