फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tu Jhoothi Main Makkar OTT: रणबीर कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' ओटीटी प्रीमियर के लिए तैयार, इस दिन होगी रिलीज

Tue, 02 May 2023 01:13 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठा मैं मक्कार' के ओटीटी प्रीमियर का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' 8 मार्च, 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। लव रंजन द्वारा निर्देशित फिल्म ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने के साथ-साथ दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया भी हासिल की थी। अब फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिलीज के लगभग दो महीने बाद, 'तू झूठी मैं मक्कार' अपने ओटीटी प्रीमियर के लिए पूरी तरह से तैयार है। एलान हो गया है कि लव रंजन की फिल्म का कब और कहां डिजिटल प्रीमियर होगा।

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठा मैं मक्कार' के ओटीटी प्रीमियर का एलान कर दिया है। होली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों का फुल ऑन मनोरंजन किया था, जिसे देख फैंस का दिल खुश कर दिया था। नेटफ्लिक्स ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'पुष्टि कर सकते हैं कि यह झूठ नहीं है, तू झूठी मैं मक्कार नेटफ्लिक्स पर 3 मई को रिलीज हो रही है।' 

ये है स्टार कास्ट
'तू झूठी मैं मक्कार' में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर के साथ-साथ बोनी कपूर, डिंपल कपाड़िया जैसे बड़े सितारे भी शामिल हैं। इस फिल्म में पहली बार रणबीर और श्रद्धा बड़े पर्दे पर साथ काम करते दिखाई दिए थे। फिल्म को लोगों से जबर्रदस्त मिलते अच्छे रिस्पॉन्स को देखते हुए लग रहा है कि दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म का निर्देशन लव रंजन द्वारा किया गया है।
विज्ञापन

Hrithik Roshan: ऋतिक ने किया था अपनी सेहत से खिलवाड़? वायरल वीडियो में बताया क्यों ऑर्डर किया था जंक फूड
विज्ञापन


इतनी रही फिल्म की कुल कमाई
निर्देशक लव रंजन रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म बनाने के एक्सपर्ट माने जाते हैं और एक बार फिर वह स्क्रीन पर अपना जादू चलाने में सफल रहे थे। तकरीबन 95 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 146.6 करोड़ रुपये रहा।
Rakhi Sawant: आदिल से राखी को सता रहा जान का खतरा, वायरल वीडियो में एक्ट्रेस का खुलासा जेल से पति ने किया फोन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें