फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: रणबीर के साथ सेल्फी पाकर खुशी से रो पड़ी फैन, यूजर बोले- नेपोकिड्स नहीं, मां-बाप से प्यार करो

Sat, 04 Mar 2023 06:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक लड़की अपने हाथों में फोन लिए रोती नजर आ रही है।
विज्ञापन
रणबीर के साथ सेल्फी पाकर फूट-फूटकर रोई फैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर कहा जाता है कि फैंस और सुपरस्टार के बीच भगवान और भक्त सरीखा रिश्ता होता है। अपने चहेते सितारे की एक झलक पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कोई कई मील चलकर मायानगरी पहुंच जाता है तो कोई फेवरेट स्टार की फिल्में अनगिनत बार देखने का रिकॉर्ड कायम करता है। और...जब हकीकत में सुपरस्टार से मुलाकात हो जाए तो प्रशंसक की खुशी छिपाए नहीं छिपती। ऐसा ही नजारा हाल ही में देखने को मिला, जब रणबीर कपूर की एक फैन उनसे मुलाकात के बाद फूट-फूटकर रोती नजर आई। 

विज्ञापन

Tony Kakkar: बिग बॉस की कंटेस्टेंट रही ये हसीना बनी नेहा कक्कड़ की भाभी, भाई टोनी कक्कड़ ने गुपचुप रचाई शादी!

वायरल हुआ वीडियो
विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक लड़की अपने हाथों में फोन लिए रोती नजर आ रही है। उसके आसपास मौजूद लोग जब रोने की वजह पूछते हैं तो लड़की रणबीर के साथ अपनी सेल्फी दिखाकर और जोर-जोर से रोने लगी। लोगों ने पूछा, 'सेल्फी हो गई इसलिए रो रहे हैं?' इस पर लड़की ने हां कहते हुए सिर हिलाया। इसके बाद आसपास मौजूद लोग हंसने लगे। रणबीर से मुलाकात के बाद लड़की इतनी भावुक हो गई कि उसके मुंह से एक शब्द नहीं निकला।
विज्ञापन

Benny Dayal: सिंगिंग लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ड्रोन कैमरा से घायल हुए बेनी दयाल, वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट
विज्ञापन


यूजर्स ने लगाई क्लास
हालांकि, रणबीर की फैन का यह अंदाज नेटिजन्स को पसंद नहीं आया है। उन्होंने लड़की की जमकर क्लास लगाई है। एक यूजर ने लिखा, 'इन नेपोकिड्स के साथ फोटो क्लिक कराने पर रो रही हो? इतना प्यार अपने मां-बाप पर लुटाओ।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसकी ओवरएक्टिंग का पैसा काटो।' एक यूजर ने लिखा, 'एक सेल्फी मिल गई तो क्या हुआ? तुम तो अपनी पहचान ही भूल गईं।' हालांकि, कुछ यूजर्स लड़की को सपोर्ट करते भी नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हम तुम्हारी फीलिंग समझ सकते हैं।'

इस फिल्म में आएंगे नजर
रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आएंगे। इसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। बता दें कि यह फिल्म होली के मौके पर 8 मार्च 2023 को रिलीज होगी। फिलहाल रणबीर कपूर जोर-शोर से इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।
Gauri Khan: पठान की कामयाबी पर झूम उठी गौरी खान, कमाई की रिकॉर्ड तोड़ लकीर पर कुछ यूं जाहिर की खुशी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें