फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ileana D'Cruz: जब इलियाना से उनकी वर्जिनिटी को लेकर किया था सवाल, एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को दिया था मुंहतोड़ जवाब

Tue, 18 Apr 2023 08:23 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज अपनी प्रेग्नेंसी की वजग से चर्चा में हैं। शादी से पहले उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। 
विज्ञापन
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज अपनी प्रेग्नेंसी की वजग से चर्चा में हैं। शादी से पहले उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। इलियान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की है।

विज्ञापन

इलियाना डिक्रूज - फोटो : Instagram

एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर प्रेग्नेंसी की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, "जल्द आ रहा है। आपसे मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकती मेरी नन्ही जान।"  उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। लोग यह जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि इस बच्चे का पिता कौन है, लेकिन एक्ट्रेस ने अभी तक अपने रिश्ते के बारे में कुछ कहा नहीं  है।

इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

इंडस्ट्री की बाकी एक्ट्रेसस की तरह इलियाना डिक्रूज भी ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं। साल 2019 में एक्ट्रेस ने आस्क मी  एनीथिंग सेशन रखा था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के पूछे गए सवालों के जवाब दिए थे। इस दौरान लोगों ने उनसे उनकी वर्जिनिटी को लेकर सवाल किए थे, जिसका एक्ट्रेस ने मुहंतोड़ जवाब दिया था। 

विज्ञापन

इलियाना डिक्रूज
एक सोशल मीडिया यूजर ने पूछा, "यार... तुमने अपनी वर्जिनिटी कब खोई..?", जिस पर एक्ट्रेस भड़क गईं और लिखा, "वाह, नोसी, बहुत कुछ? तुम्हारी मां क्या कहेगी?" इसके बाद उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया और कैप्शन लिखा, "उनकी राय और वे क्या सोचते हैं कि आप क्या हैं। आप उनकी खामियों से नहीं बने हैं, आप अपने खुद के डार्कनेस और लाइट के वजह से स्टार बने हैं।"

यह भी पढ़ें-  KL Rahul Birthday: अथिया शेट्टी ने खास अंदाज में मनाया केएल राहुल का बर्थडे, रोमांटिक फोटोज शेयर कर कही यह बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें