फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal: तृषा कृष्णन ने सोशल मीडिया पर एनिमल को बताया कल्ट फिल्म, आलोचना होने पर डिलीट किया पोस्ट

Sun, 03 Dec 2023 09:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तृषा ने फिल्म के पोस्टर वाली एक इंस्टाग्राम स्टोरी हाल ही में साझा की थी और कैप्शन में इसे कल्ट बताया था। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस स्टोरी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उनकी आलोचना की है।
विज्ञापन
तृषा कृष्णन, एनिमल का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारत की मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में अभिनेत्री ने एनिमल की तारीफ में एक फोटो स्टोरी शेयर की थी, जिसके बाद से ही वे कई लोगों के निशाने पर आ गई थीं। हालांकि, अब उन्होंने यह स्टोरी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा ली है।

विज्ञापन

Ram Charan: मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे राम चरण, दर्शन के बाद फैंस के साथ अभिनेता ने क्लिक की तस्वीरें

Trending Videos

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना
दरअसल, तृषा ने फिल्म के पोस्टर वाली एक इंस्टाग्राम स्टोरी साझा की थी और कैप्शन में इसे कल्ट बताया था। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस स्टोरी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उनकी निंदा की है। एक यूजर ने लिखा, ''तृषा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी डिलीट कर दी, जिसमें उन्होंने एनिमल को कल्ट मूवी बताया था।'' एक अन्य व्यक्ति ने पोस्ट किया, "वह एक सप्ताह पहले ही महिला की गरिमा के बारे में व्याख्यान दे रही थीं। इसके अलावा कई यूजर्स ने मीम्स साझा करके उनकी आलोचना की है।
Vijay Varma: ज्योतिषी की सलाह पर विजय वर्मा को कर दिया गया था फिल्म से बाहर, अभिनेता ने किया खुलासा
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही एनिमल
बता दें कि एनिमल को दर्शकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। वहींं, कुछ लोगों को यह फिल्म पसंंद नहीं आई है। एनिमल से पहले संंदीप रेड्डी वांगा को उनकी फिल्म कबीर सिंह के लिए भी इसी तरह की आलोचना का सामना करना पड़ा था। हालांकि, वह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। एनिमल की बात करें तो फिल्म ने दो दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया था। वहीं, उम्मीद जताई जा रही है कि तीसरे दिन को मिलकर यह 200 करोड़ के पार भी जा सकती है।
Harnaaz-Veer Pahariya: वीर-हरनाज ने डेटिंग की अफवाहों पर लगाई मुहर? मिस यूनिवर्स के कमेंट ने बढ़ाई हलचल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें