फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripti Dimri: अंतरंग दृश्यों से पहले रणबीर ने तृप्ति से कही थी यह बात, अभिनेत्री ने इंटरव्यू में किया खुलासा

Sun, 31 Dec 2023 05:52 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तृप्ति डिमरी - फोटो : social media
विज्ञापन
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' की सफलता का आनंद ले रही हैं। इस फिल्म ने अभिनेत्री को रातों रात सफलता दिलाई, जिससे वे नेशनल क्रश बन गई हैं। रणबीर कपूर के साथ तृप्ति की केमिस्ट्री को दर्शकों के जरिए खूब सराहा गया। हाल ही में, एक इंटरव्यू में तृप्ति डिमरी ने 'एनिमल' में अंतरंग दृश्यों से पहले रणबीर कपूर के साथ हुई बातचीत को याद किया। इसके अलावा उन्होंने अभिनेता के बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए।
विज्ञापन


अंतरंग दृश्यों के लिए सहज होने की जरूरत
तृप्ति ने शूटिंग के दौरान टीम के साथ अपनी बातचीत को याद किया और कहा, 'फिल्म में काम करने के दौरान आपका सह-कलाकार ऐसा हो, जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि आपको सह अभिनेता के साथ उन दृश्यों को करने में सहज होना होगा। हालांकि, संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर ने मुझे सहज महसूस कराया।' उन्होंने शूटिंग के दौरान हर बार मुझसे कहा, 'जब आप असहज हों, तो आपको बस हमें बताना होगा। मैंने इस दृश्य की शूटिंग को फिल्म के अन्य दृश्य की तरह ही हल्के में लिया, क्योंकि यह कहानी का हिस्सा था और सहूलियत का भी ख्याल रखा गया।'

यह भी पढ़ें: Arbaaz-Sshura: घुटनों पर बैठकर बेटे के सामने अरबाज ने शूरा को किया था प्रपोज, सामने आया शादी से पहले का वीडियो
विज्ञापन


अंतरंग दृश्यों को लेकर कही यह बात
उन्होंने अपने अंतरंग दृश्यों पर बात करते हुए कहा कि सेट पर एक इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर की आवश्यकता नहीं है। तृप्ति ने कहा, 'फिल्म में ऐसे सीन करने के लिए आपको सह-अभिनेताओं और निर्देशकों के साथ सहज होने की आवश्यकता है। अगर उनके साथ सहज हैं तो फिर कोई फर्क नहीं पड़ता। अभिनेत्री ने आगे कहा, 'सबसे जरूरी है कि आप ऐसे माहौल में हों, जहां लोग एक व्यक्ति के रूप में आपकी पसंद का और आप उस समय में क्या कर रहे हैं, उसका सम्मान करते हों।'
विज्ञापन


'एनिमल' की स्टार कास्ट
फिल्म की बात करें तो संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। यह फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है। एनिमल अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है और कलेक्शन करने में लगी है। फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें: Rajshri Deshpande: 'सेक्रेड गेम्स' से इंटीमेट सीन वायरल होने पर मिला एडल्ट स्टार का टैग, राजश्री का छलका दर्द
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें