फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tridev: 'त्रिदेव' की रिलीज को 34 वर्ष पूरे, जैकी श्रॉफ ने साझा कीं पुरानी यादें

Fri, 07 Jul 2023 11:20 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जैकी श्रॉफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है। उनके पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
विज्ञापन
जैकी श्रॉफ-त्रिदेव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'त्रिदेव' की रिलीज को 34 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में सनी देओल,नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित और संगीता बिजलानी जैसे सितारे नजर आए थे।  फिल्म की सालगिरह के मौके पर आज जैकी श्रॉफ ने एक वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने शूटिंग के दौरान के कई खूबसूरत पलों को कैद किया है। एक्टर का यह वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

Honey Singh: हनी सिंह ने पूरी की अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग, रैपर ने निर्माता-निर्देशक का जताया आभार

त्रिदेव - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
जैकी श्रॉफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'त्रिदेव के 34 साल पूरे।' इसके अलावा उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट को इसमें टैग किया है। जैकी श्रॉफ के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। हर कोई खुशी जाहिर करता नजर आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, '90 के दशक की खूबसूरत याद।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मेरे बचपन की फेवरेट फिल्म।' कुछ यूजर्स त्रिदेव को 'एक नंबर फिल्म' कहते नजर आ रहे हैं।
Madhoo: अजय देवगन की मां का रोल नहीं निभाना चाहती थीं मधु, वर्षों बाद किया इंडस्ट्री छोड़ने की वजह का खुलासा

'त्रिदेव' में सनी देओल, नसीरुद्दीन शाह और जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
'त्रिदेव' को मिले थे तीन फिल्मफेयर
बता दें कि राजीव राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1980 में आज ही के दिन रिलीज हुई थी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को गुलशन राय ने प्रोड्यूस किया था। 1990 में हुए 35वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में इस फिल्म की खूब तारीफ हुई और फिल्म की झोली में तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स आए थे। बाद में इस फिल्म को 'नक्षत्रा पोरतम' नाम से तेलुगु में भी बनाया गया था।

 
विज्ञापन

'त्रिदेव' में सनी देओल और जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में नजर आएंगे जैकी
जैकी श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' में अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में राम्या कृष्णन, प्रियंका अरुल मोहन, शिवा राजकुमार और तमन्ना भाटिया भी अहम रोल में हैं। इसके अलावा जैकी, सनी देओल के साथ फिल्म 'बाप' में भी नजर आएंगे। इसमें संजय दत्त और मिथुन चक्रवर्ती भी नजर आएंगे।
OMG 2: 'ओह माय गॉड 2' से यामी गौतम का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, वकील की भूमिका में जंच रहीं एक्ट्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें