यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
जैकी श्रॉफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'त्रिदेव के 34 साल पूरे।' इसके अलावा उन्होंने फिल्म की स्टारकास्ट को इसमें टैग किया है। जैकी श्रॉफ के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। हर कोई खुशी जाहिर करता नजर आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, '90 के दशक की खूबसूरत याद।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मेरे बचपन की फेवरेट फिल्म।' कुछ यूजर्स त्रिदेव को 'एक नंबर फिल्म' कहते नजर आ रहे हैं।
Madhoo: अजय देवगन की मां का रोल नहीं निभाना चाहती थीं मधु, वर्षों बाद किया इंडस्ट्री छोड़ने की वजह का खुलासा
'त्रिदेव' में सनी देओल, नसीरुद्दीन शाह और जैकी श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
'त्रिदेव' को मिले थे तीन फिल्मफेयर
बता दें कि राजीव राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1980 में आज ही के दिन रिलीज हुई थी। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को गुलशन राय ने प्रोड्यूस किया था। 1990 में हुए 35वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में इस फिल्म की खूब तारीफ हुई और फिल्म की झोली में तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स आए थे। बाद में इस फिल्म को 'नक्षत्रा पोरतम' नाम से तेलुगु में भी बनाया गया था।
'त्रिदेव' में सनी देओल और जैकी श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया