फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Khan: 'वह बहुत प्यारी इंसान थीं, हमारे बीच ईगो जैसी कोई बात न थी' दिव्या भारती संग दोस्ती पर बोलीं सोनम

Tue, 29 Aug 2023 01:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनम ने जिस तरह दिव्या के साथ अपनी दोस्ती का जिक्र किया, वह इस धारणा को तोड़ता है कि दो अभिनेत्रियां दोस्त नहीं हो सकतीं। 
विज्ञापन
सोनम खान-दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनम कपूर फिल्म 'त्रिदेव' के लिए जानी जाती हैं। इस फिल्म का उनका आइकॉनिक गाना 'तिरछी टोपीवाले' आज भी पसंद किया जाता है। सोनम ने फिल्म 'विश्वात्मा' में दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती के साथ काम किया। दोनों के बीच दोस्ती का मजबूत रिश्ता था। ऐसा खुद सोनम का कहना है। 'विश्वात्मा' सोनम की आखिरी फिल्म थी, क्योंकि 1992 में उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। इस फिल्म के एक साल बाद 1993 में दिव्या भारती भी यह दुनिया छोड़ गईं। हाल ही में सोनम ने दिव्या भारती संग अपनी फ्रेंडशिप पर बात की।

विज्ञापन


दिव्या भारती के लिए कही यह बात
सोनम ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कहा कि दिव्या बेहद प्यारी इंसान थीं और एक ही उम्र के होने के चलते दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी। ईगो जैसी कोई बात उनकी दोस्ती में नहीं थी। सोनम ने कहा कि सेट पर दोनों के बीच खूब मस्ती होती थी। 
Ananya Panday: 'लाइगर' के फ्लॉप होने पर निराश नहीं हुई थीं अनन्या पांडे, करियर को लेकर मिली सीख का किया खुलासा
विज्ञापन


दिव्या भारती रह गई थीं हैरान
सोनम ने जिस तरह दिव्या के साथ अपनी दोस्ती का जिक्र किया, वह इस धारणा को तोड़ता है कि दो अभिनेत्रियां दोस्त नहीं हो सकतीं। इस बारे में सोनम का कहना है,  'यह अलग-अलग लोगों पर निर्भर करता है। दिव्या जी कुछ अलग थीं। इसलिए, हम दोनों के बीच बॉन्डिंग भी अलग तरह की रही'। सोनम ने बताया कि जब उन्होंने अभिनय से ब्रेक लेने का फैसला किया था तो दिव्या भारती का दिल भर आया था। 
विज्ञापन

Risky Romeo: कॉमेडी फिल्म 'रिस्की रोमियो' में साथ नजर आएंगे सनी सिंह-कृति खरबंदा, मोशन पोस्टर जारी

इसलिए लिया था सोनम ने ब्रेक
दिव्या भारती को यकीन ही नहीं हो रहा था कि इस तरह सबकुछ छोड़कर चले जाने का सोनम का फैसला सही हो सकता है! एक्टिंग से ब्रेक पर सोनम का कहना है कि उन दिनों शादी और मां बनने के बाद कमबैक नहीं हो सकता था। शादी के दो साल बाद वह मां बन गईं और उन्होंने काम छोड़ दिया था। बता दें कि 'विश्वात्मा' को सोनम के पहले पति राजीव राय ने बनाया। बाद में सोनम ने राजीव से तलाक ले लिया और फिर डॉ. मुरली पोडुवल से शादी रचाई।
Jawan: मुंबई के गेयटी गैलेक्सी में पहली बार सुबह 6 बजे होगी जवान की स्क्रीनिंग, शाहरुख के फैनक्लब ने की घोषणा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें