फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Review: शानदार विजुअल्स और दिलचस्प संवाद से छा गया फ्रोजेन2 का ट्रेलर

Thu, 13 Jun 2019 09:38 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई

सार

डिजिटल रिव्यू:  फ्रोजेन 2 (ट्रेलर) 
कलाकार (वॉयस ओवर): इदिना मेंजल, जॉश गैड, क्रिस्टेन बेल,जोनाथन ग्रॉफ आदि।
निर्देशक: क्रिस बक, जेनिफर ली
निर्माता: पीटर डेल वेको।
बैनर: वाल्ट डिज्नी पिक्चर्स
विज्ञापन
फ्रोजन 2 का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक समय था जब एनिमेटिड फिल्में सिर्फ बच्चों को ध्यान में रखकर बनती थीं और सिर्फ बच्चे ही उन फिल्मों को देखने माता पिता के साथ थिएटर जाते थे। लेकिन नए जमाने में कुंग फू पांडा,आइस एज और फ्रोजेन जैसी कम्प्यूटर ग्राफिक्स से बनी फिल्में सिर्फ बच्चों को ही नही बल्कि उच्च कोटि की गुणवत्ता, अच्छी कहानियों और दमदार विजुअल्स के दम पर सभी उम्र के दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहीं है। इसी कड़ी में डिजनी पिक्चर्स की सुपरहिट फिल्म फ्रोजेन के सीक्वल फ्रोजेन 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

विज्ञापन


फ्रोजेन 2 के ट्रेलर के शुरू में दिखाया गया है कि एल्सा तैर रही होती है कि अचानक पानी से बनी एक घोड़े की आकृति आ जाती है। एल्सा उस आकृति को अपनी शक्ति से नष्ट कर देती है। इसी बीच एक अजीब जीव लुढ़कते हुए आता है और एल्सा को चेतावनी देता है कि "अतीत वही नही होता जो दिखता है,  तुम्हें सच्चाई जाननी होगी।" फिर दोनों बहनें सच्चाई  की तलाश में राज्य से बाहर निकल जाती हैं। 

ट्रेलर में झील, झरना और खूबसूरत दृश्यों को दिखाने के बाद ऐना नजर आती है जो अपनी बहन के लिए वादा कर रही होती है, "मैं उसे कुछ नही होने दूंगी।" एक भयानक विशालकाय जीव को देखकर डरी हुई एल्सा के साथ ट्रेलर खत्म होता है। 
विज्ञापन


ट्रेलर में हमेशा की तरह इस बार भी डिजनी के एनिमेशन डिपार्टमेंट ने जबर्दस्त काम किया है। फिल्म की कहानी नई है तो जाहिर सी बात है कि कुछ नए और दिलचस्प किरदार जरूर देखने को मिलेंगे। अगर ट्रेलर के म्यूजिक की बात करे तो म्यूजिक में भी एक नयापन देखने को मिल रहा है और यह दर्शकों के दिल में उत्सुकता जगाता है। पहले भाग की तरह इस फिल्म के भी विजुअल और स्क्रीनप्ले को शानदार तरीके से तैयार किया गया है। कुल मिलाकर यह ट्रेलर फ्रोजन के बाद इसके दूसरे भाग का इंतजार कर रहे दर्शकों को संतुष्ट करता दिख रहा है। साथ ही नए दर्शकों को भी आकर्षित करने में कामयाब हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें